KL Rahul: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल ने शतक लगाकर भारत को जहां मुश्किल परिस्थितियों से सम्मान जनक स्थिति में ले गई वहीं उन्होंने शतक लगाते ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है.
भारत के लिए पहली पारी में शतक लगाने टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने सेंचुरियन के मैदान पर शानदार सेंचुरी लगाई. राहुल ने अपनी इस पारी में 137 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्के की मदद से 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस शतक के साथ ही राहुल ने टेस्ट करियर में जहां अपना 8वां शतक बनाया वहीं अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 17वां शतक लगाया.
मुश्किल परिस्थितियों से भारत को राहुल ने उबारा
केएल राहुल जब मैदान खेलने आए उस समय भारत का स्कोर 92 रन था लेकिन उस समय तक सभी महत्वपूर्ण बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. उसी के कुछ देर बाद 121 रन के स्कोर पर भारत अपना छ: विकेट गवां चुकी थी. जिसके बाद शार्दुल ठाकुर, बुमराह और सिराज के साथ साझेदारी करते हुए टीम को 245 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया. हालांकि टीम को एक बड़ा स्कोर देने से पहले राहुल 101 रन के स्कोर पर आउट हो गए.
सेंचुरियन में 2 शतक लगाने वाले एक मात्र विदेशी
वहीं राहुल के इस शतक की बात करें तो वो सेंचुरियन के मैदान पर 2 शतक लगाने वाले दुनिया के एक मात्र बल्लेबाज है. इससे पहले उन्होंने सेंचुरियन के मैदान पर ही 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 123 रनों की पारी खेली थी. उस मैच में भारत को 113 रनों से जीत मिली थी. यानी टेस्ट में उनके 8 शतकों में से 2 शतक सेंचुरियन के मैदान पर लगी है.