Vinesh Phogat: पिछले 20 दिन से भारतीय स्टार रेसलर विनेश फोगाट चर्चा में हैं. पेरिस ओलंपिक 2024 में दमदार प्रदर्शन के बाद भी मेडल से चूकने से लेकर भारत में ऐतिहासिक स्वागत तक विनेश की चर्चा रही. अब सोशल मीडिया पर एक खबर चल रही है कि उन्हें इनाम के तौर पर 16 करोड़ रुपए मिले हैं. इसे लेकर उनके पति सोमवीर राठी ने सच्चा का खुलासा किया है.
सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर सोशल मीडिया पर चल रही खबर में क्या कहा जा रहा है? सोशल मीडिया पर विनेश को लेकर कई पोस्ट वायरल हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि उनको 16 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर मिले हैं.
सोशल मीडिया पर फैली पोस्ट में क्या दावा किया गया?
सोशल मीडिया पर फैली पोस्ट में मेंशन किया गया है कि विनेश को हरियाणा व्यापार संगठन, अंतरराष्ट्रीय जाट महासभा, पंजाब जट्ट एसोसिएशन, शहीद भगत सिंह एसोसिएशन और एकेएम इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 2-2 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर मिले हैं. इसके अलावा दूसरे संगठनों के बारे में बताया गया है, जिन्होंने विनेश को 1-1 करोड़ देने का ऐलान किया है.
निम्नलिखित संस्थाओं, व्यापारियों, कंपनियों और पार्टियों द्वारा विनेश फोगाट को कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई है. आप सभी हमारे शुभचिंतक लोग हैं, कृपया झूठी खबरें न फ़ैलाएँ. इससे हमारा नुक़सान तो होगा ही. सामाजिक मूल्यों का भी नुक़सान होगा.
यह सस्ती लोकप्रियता पाने का साधन मात्र है. pic.twitter.com/ziUaA8ct1W— Somvir Rathee (@somvir_rathee) August 18, 2024Also Read
विनेश के पति ने बताई सच्चाई
विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी ने 16 करोड़ के इनाम की खबरों को झूठा और अफवाह करार दिया है. उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा कि 'निम्नलिखित संस्थाओं, व्यापारियों, कंपनियों और पार्टियों द्वारा विनेश फोगाट को कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई है. आप सभी हमारे शुभचिंतक लोग हैं, कृपया झूठी खबरें न फैलाएं. इससे हमारा नुकसान तो होगा ही. सामाजिक मूल्यों का भी नुकसान होगा. यह सस्ती लोकप्रियता पाने का साधन मात्र है.'
क्यों नहीं मिला मेडल
विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में 50 किलो भार वर्ग में हिस्सा लिया था. वो तीन फाइट जीतकर फाइनल में पहुंची थीं. लेकिन गोल्ड मेडल मैच से पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकल गया. इसलिए उन्हें अयोग्य घोषित करार दिया गया. फिर उन्होंने संयुक्त सिल्वर पदक के लिए खेल पंचाट (सीएएस) में अपील दायर की थी, जिसे बाद में बिना कारण बताए खारिज कर दिया गया था.
चैंपियन की तरह स्वागत हुआ
जब भारत लौटीं तो उनका एक चैंपियन की तरह ही स्वागत किया गया, क्योंकि उन्होंने एक ही दिन में 3 दिग्गज पहलवानों को मात देकर फाइनल में जगह पक्की थी. दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर उनके गांव बलाली तक विनेश ने ओपन रोड शो किया, जो अपने आप में ऐतिहासिक रहा.