menu-icon
India Daily

IPL 2025: अभी किस टीम के साथ काम कर रहे हैं जहीर खान? जो बन सकते हैं LSG के मेंटोर

IPL 2025, Zaheer Khan: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर शानदार रहा है. वो 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ अपने कोचिंग कार्यकाल के दौरान भी प्रभावित कर चुके हैं. अब यह दिग्गज आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन सकता है.

India Daily Live
IPL 2025: अभी किस टीम के साथ काम कर रहे हैं जहीर खान? जो बन सकते हैं LSG के मेंटोर
Courtesy: Twitter

IPL 2025, Zaheer Khan: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज रहे जहीर खान आईपीएल 2025 में नई टीम के साथ नजर आ सकते हैं. लखनऊ सुपरजायंट्स उन्हें गौतम गंभीर की जगह मेंटोर बना सकती है. इसे लेकर चर्चा जारी है. अगर ये बातचीत सफल रही तो जहीर नए रोल में दिखेंगे. साल 2023 में गौतम गंभीर के कोलकाता (KKR) जाने के बाद से सुपर जायंट्स में कोई मेंटर नहीं है, हाल में मोर्ने मोर्कल के जाने के बाद भी एक नई जगह खुल गई है, क्योंकि मोर्कल टीम इंडिया के नए गेंदबाज चुने गए हैं. ऐसे में पूरी संभावना है कि LSG जहीर को अपने साथ जोड़ेगी.

अगर जहीर खान लखनऊ सुपर जायंट्स के सेटअप में आते हैं तो उन्हें मुख्य कोच जस्टिन लैंगर एडम वोग्स, लांस क्लूजनर और जोंटी रोड्स सहित कोचों के साथ काम करना होगा. जहीर खान के अलावा संजीव गोयनका की फ्रेंचाइजी LSG में एक और प्रमुख कोच के शामिल होने की भी चर्चा हो रही है, जिसकी जानकारी अभी भी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है.



मुंबई के साथ हैं जहीर खान

दरअसल, जहीर खान अपने जमाने के दिग्गज गेंदबाज रहे हैं. वो आईपीएल में लंबे समय से मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट का हिस्सा हैं. वो बॉलिंग कोच के बाद मुंबई टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट रह चुके हैं. 2022 में उन्हें एमआई ने प्लेयर्स डेवलपमेंट का ग्लोबल हेड बनाया था. वो 2 साल से यह भूमिका अदा कर रहे हैं.

कैसा रहा जहीर खान का क्रिकेट करियर

जहीर खान की उम्र 45 साल हो गई है. वे टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज रहे. अपने करियर में इस बॉलर ने सभी को प्रभावित किया. जहीर मतलब विकेट की गारंटी कहलाते थे. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 मैच खेले हैं. टेस्ट में 311, वनडे में 282 जबकि  टी20 में 17 विकेट निकाले. जहीर ने 100 से ज्यादा आईपीएल मैचों में 102 विकेट निकाले हैं. वो दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2017 में खेला था.