जयपुर: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ये सीजन बेहद ही शर्मनाक और निराशाजनक रहा. टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. हालांकि बचे हुए मैच में लखनऊ अपनी साख बचाने के इरादे से खेल रही थी लेकिन टीम वो भी नहीं कर पाई.
बीती शाम लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने LSG को बहुत ही आसानी से मात देकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया है. हालांकि पर्याप्त संघर्षों के बाद भी कप्तान ऋषभ पंत अपनी टीम का समर्थन करना नहीं छोड़े हैं और मैच के बाद कुछ ऐसा कह दिया जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी.
आरआर से मिली करारी शिकस्त के बाद एलएसजी के कप्तान और विकेटकीपर ने मैच के बाद हार के कारण बताए. हालांकि इस दौरान उन्होंने अपनी टीम की तारीफ भी की उन्होंने कहा कि नतीजा चाहे कुछ भी हो हम एक अच्छी टीम हैं . लेकिन इसके साथ ही उन्होंने इंग्लिश में अपशब्द भी कहा. उनका ऐसा करना उनकी निराशा को दिखाता है. बता दें इस मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत 35 रन बनाकर रन आउट हो गए. पंत ने इस सीजन 13 मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्होंने महज 286 रन बनाए हैं.
Rishabh Pant didn’t just do it, did he, lol!#ipl #tataipl #rishabhpant #rrvslsg pic.twitter.com/GUvBAbwkTd
— Merupranta Saikia (@MeruprantaMSD) May 19, 2026Also Read
- RR vs LSG: मार्श की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पर भारी पड़ी वैभव की तूफानी पारी, राजस्थान ने लखनऊ को 'रॉयल' अंदाज में हराया
- IND vs AFG: 60 विकेट, रणजी में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट... 8 करोड़ के इस प्लेयर को भारतीय टीम में नहीं मिली जगह
- Indian Team: क्या टेस्ट में जगह बनाने के लिए खेलना होगा IPL? कप्तान शुभमन की टीम में GT के 7 खिलाड़ियों को मिली जगह
कल के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत तो अच्छी हुई लेकिन बाद में जाकर टीम लड़खड़ा गई. टीम ने आरआर को जीत के लिए 221 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे आरआर ने बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया.
आरआर के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने एक बार फिर धूम मचाई उन्होंने 38 गेंदों पर 244.74 की स्ट्राइक रेट से 93 रनों की पारी खेल डाली. उनकी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने टीम को एक बार फिर से जीत दिलाई. इसके अलावा ध्रुव जुरेल का भी बल्ला खूब चला. उन्होंने भी इस मुकाबले में अपना अर्धशतक पूरा करे.