आईपीएल 2026 में रायपुर में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के बाद एक नया विवाद सामने आ गया है. मैच के दौरान आरसीबी के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में वह डगआउट से आपत्तिजनक इशारा करते दिखाई दिए. अब आईपीएल प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए डेविड पर जुर्माना लगाया है और उन्हें डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए हैं.
रविवार को रायपुर में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले के दौरान कैमरे में कैद एक छोटा सा पल सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा बन गया. वायरल वीडियो में टिम डेविड आरसीबी के ड्रेसिंग एरिया के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने बीच की उंगली का इशारा किया. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैंस के बीच बहस शुरू हो गई.
All were busy with Virat Kohli’s celebration, see how Tim David celebrated 😂🔥 pic.twitter.com/0ApBaRNKNJ
— Middle Stump Cricket (@MiddleCricket) May 11, 2026
आईपीएल आचार संहिता के तहत टिम डेविड को अनुच्छेद 2.6 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. इस नियम के अंतर्गत मैदान या डगआउट में किसी भी तरह का अपमानजनक या आपत्तिजनक इशारा करना अनुशासनहीनता माना जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक डेविड की 30 प्रतिशत मैच फीस काटी जाएगी और उनके खाते में दो डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिए गए हैं. आईपीएल की आधिकारिक मीडिया रिलीज़ जारी होने की भी जानकारी सामने आई है.
#breaking RCB's batter Tim David has been booked under Article 2.6 (showing an offensive gesture) during @RCBTweets match vs @mipaltan yesterday at Raipur. He will be penalized 30% of his match fees and given 2 demerit points..@IPL official media release will be out soon!
— Gaurav Gupta (@toi_gauravG) May 11, 2026
आरसीबी ने आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया. मैच में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले और खिलाड़ियों पर दबाव साफ नजर आया. इसी तनावपूर्ण माहौल के दौरान डगआउट का यह दृश्य कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. मैदान पर आरसीबी की जीत चर्चा में थी लेकिन मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर टिम डेविड का वीडियो ज्यादा वायरल हो गया.