इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 2027 के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. इस बार पुरुष और महिला एशेज सीरीज एक साथ आयोजित की जाएगी, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को लगातार बड़े मुकाबले देखने का मौका मिलेगा. इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 का फाइनल के वेन्यू का भी ऐलान हो गया है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियंशिप 2025-27 का साइकल चल रहा है. इसका फाइलन 2027 में खेला जाएगा. अब इसीबी ने इसके वेन्यू का ऐलान कर दिया है. WTC फाइनल 2027 भी द ओवल के मैदान में खेला जाएगा. बता दें ये फाइनल मुकाबला 9 से 13 जून तक खेला जाएगा. एशेज के साथ कई अन्य अंतरराष्ट्रीय सीरीज भी इंग्लैंड के व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर का हिस्सा रहेंगी.
🚨 WTC 2027 FINAL UPDATE
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 23, 2026
- Kia Oval will host the WTC final from June 9 to 13 🔥 pic.twitter.com/EzbZSfiSPK
पुरुष एशेज सीरीज की शुरुआत 18 जून को ट्रेंट ब्रिज से होगी और पांचवां टेस्ट 2 अगस्त को द ओवल में खेला जाएगा. वहीं महिला एशेज सीरीज 24 जून को हेडिंगली में एकमात्र टेस्ट से शुरू होगी. इसके बाद टी20 और वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. इससे पहले 2023 में भी इंग्लैंड ने दोनों एशेज सीरीज का संयुक्त आयोजन किया था.
करीब 11 साल बाद ट्रेंट ब्रिज फिर से पुरुष एशेज टेस्ट की मेजबानी करेगा. इसके बाद मुकाबले लॉर्ड्स, एडजबेस्टन, यूटिलिटा बाउल और द ओवल में होंगे. खास बात यह है कि यूटिलिटा बाउल पहली बार पुरुष एशेज टेस्ट की मेजबानी करेगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेलेगी.
इंग्लैंड की पुरुष टीम मई में पाकिस्तान के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज से घरेलू सत्र की शुरुआत करेगी. इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट मुकाबला होगा. खिलाड़ियों की उपलब्धता पर IPL के कार्यक्रम का भी असर पड़ सकता है, क्योंकि कई इंग्लिश खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं.
महिला एशेज टेस्ट के बाद तीन टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. सीरीज के मैच ट्रेंट ब्रिज, किआ ओवल, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, यूटिलिटा बाउल, लॉर्ड्स और एडजबेस्टन में होंगे. वहीं सितंबर में इंग्लैंड की महिला टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी. पुरुष टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के साथ विश्व कप 2027 की तैयारियों को अंतिम रूप देगी.
पहला टेस्ट - 18 से 22 जून, नॉटिंघम
दूसरा टेस्ट - 30 जून से 4 जुलाई, लॉर्ड्स
तीसरा टेस्ट - 8 से 12 जुलाई, एजबेस्टन
चौथा टेस्ट - 21 से 25 जुलाई, साउथेम्प्टन
पांचवां टेस्ट - 29 जुलाई से 2 अगस्त, द ओवल