Kieron Pollard 5 consecutive sixes: एक कहावत है कि शेर कितना भी बूढ़ा हो जाए लेकिन शिकार करना नहीं भूलता. ये कहावत वेस्टइंडीज के धाकड़ क्रिकेटर कायरन पोलार्ड पर बिल्कुल सटीक बैठती है. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी पोलार्ड के बल्ले की धार कम नहीं हुई है. साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अभी भी पोलार्ड जलवा दिखा रहे हैं. इस वक्त वो इंग्लैंड चल रही द हंड्रेड मेन्स कंपटीशन 2024 में साउथर्न ब्रेव टीम का हिस्सा हैं. 10 अगस्त की रात उन्होंने 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के लगाकर राशिद खान के होश उड़ा दिए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
Kieron Pollard hitting FIVE SIXES IN A ROW! 😱#TheHundred | #RoadToTheEliminator pic.twitter.com/WGIgPFRJAP
— The Hundred (@thehundred) August 10, 2024Also Read
दरअसल, द हंड्रेड मेन्स कंपटीशन 2024 का का 7वां मुकाबला साउथर्न ब्रेव बनाम ट्रेंट रॉकेट्स के बीच हुआ. जिसमें पोलार्ड का जलवा दिखा. उन्होंने अपने दम पर साउथर्न ब्रेव को मैच जिया. पोलार्ड ने महज 23 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्कों की बदौलत 45 रन ठोक डाले और मैच के हीरो बने. उन्हें ट्रेंट रॉकेट्स के लिए खेल रहे राशिद खान के एक ओवर में लगातार 5 छक्के ठोके. इस टूर्नामेंट में 5 गेंदों का एक ओवर होता है.
राशिद के खिलाफ ऐसे लगाए 5 छक्के
राशिद खान अपनी टीम के लिए 81वीं गेंद लेकर आए थे, जिस पर कायरन पोलार्ड ने डीप मिडविकेट की तरफ छक्का ठोका. फिर 82वीं गेंद को लॉन्गऑफ की ओर छक्के के लिए भेजा. 83वीं गेंद पर छक्कों की हैट्रिक पूरी की. 84वीं गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से सिक्स ठोका. 85वीं गेंद पर भी छक्का जड़ दिया.
मैच का हाल
पोलार्ड की इस घातक बैटिंग के दम पर साउथर्न ब्रेव ने ट्रेंट रॉकेट्स को 2 विकेट से हरा दिया. पहले बैटिंग करते हुए ट्रेंट रॉकेट्स ने 100 गेंदों में 8 विकेट खोकर 128 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में साउथर्न ब्रेव ने 99 गेंदों पर 129 रनों का टारगेट हासिल कर लिया. इस बेहतरीन पारी के लिए पोलार्ड को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया.