Paris Olympic 2024: पेरिस में चल रहे ओलंपिक 2024 का आज आखिरी दिन है. कुछ घंटे बाद क्लोजिंग सेरेमनी शुरू होगी, जिसे यादगार बनाने की तगड़ी तैयारी की गई है. क्लोजिंग सेरेमनी में इस बार भारत का तिरंगा 2 मेडल जीतने वालीं शूटर मनु भाकर और भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश थामेंगे. श्रीजेश ने देश को ब्रॉन्ज जिताने में अहम भूमिका निभाई है और संन्यास का ऐलान कर दिया, यह मोमेंट उनके लिए खास होने वाला है. भारत ने इस बार 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल जीते हैं.
पेरिस ओलंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी में 5 ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली USA की गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन परफॉर्म करने वाली हैं. विल्सन ऑस्कर और एमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं. कैलिफोर्निया की सिंगर को 2021 में ‘आई कांट ब्रीद’ के लिए ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’ का ग्रैमी पुरस्कार मिला था. आज उनका जलवा क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा.
Today marks final day of Paris 2024 Olympic Games. Closing ceremony starts 12:30AM on Sunday night. Gabriella Sarmiento Wilson, 5-time Grammy winner will perform. She has won Oscar & Emmy awards. The California singer won the Grammy for "Song of the Year" with "I Can't Breathe." pic.twitter.com/d8PrGC7gvQ
— S. Tendehar (@s_tendehar) August 11, 2024Also Read
क्लोजिंग सेरेमनी में ‘हर (HER)’ के नाम से मशहूर विल्सन ओलंपिक फ्लैग हैंडओवर के दौरान स्टेड डी फ्रांस में अमेरिका का नेशनल एंथम गाएंगी. अगले ओलंपिक अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में होना है. साल 2028 में अमेरिका ही ओलंपिक की मेजबानी करने जा रहा है. इसलिए उसे फ्लैग हैंडओवर किया जाएगा.
#Olympic2024 | PR Sreejesh to be joint flagbearer with Manu Bhaker at Closing Ceremony
— DD News (@DDNewslive) August 11, 2024
Indian Olympic Association announced the nomination of hockey goalkeeper PR Sreejesh as the joint flagbearer with pistol shooter Manu Bhaker at the Closing Ceremony of the Paris 2024 Olympic… pic.twitter.com/5CHR80zg6D
100 से ज्यादा आर्टिस्ट करेंगे परफॉर्म
क्लोजिंग सेरेमनी में साउंडट्रैक, म्यूजिक और दुनिया के फेमस सिंगर परफॉर्म करने वाले हैं. इतना ही नहीं पेरिस का स्टेड डी हॉल स्टेडियम एक विशाल कॉन्सर्ट हॉल में बदला दिखेगा. 100 से ज्यादा आर्टिस्ट, कलाबाज, डांस और सर्कस के कलाकार परफॉर्मेंस देंगे. इन्हें थॉमस जॉली डायरेक्ट करने वाले हैं, जॉली ने ही ओपनिंग सेरेमनी का डायरेक्शन किया था.
ओलंपिक के पास्ट और फ्यूचर की यात्रा दिखाई जाएगी
पेरिस के स्टेड डी हॉल स्टेडियम में बड़े सेट, ड्रेसिंग और लाइटिंग इफेक्ट से दर्शकों को ओलंपिक के पास्ट और फ्यूचर की यात्रा दिखाई जाएगी. इस दौरान अमेरिकन रेपर स्नूप डॉग, सेलिन डियोन, बिली एलिश और रेड चिली पेपर्स नाम का रॉक बैंड अपनी परफॉर्मेंस से क्लोजिंग सेरेमनी को रोचक और यादगार बनाने की पूरी कोशिश करेगा.
क्लोजिंग सेरेमनी कहां देख सकते हैं?
पेरिस ओलंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी को आप जियो सिनेमा और दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देख सकते हैं.