menu-icon
India Daily

कभी थे टीम के सबसे बड़े हथियार, अब संन्यास की कगार पर पहुंचे ये 5 खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल ट्रांजिशन के दौरे से गुजर रही है. टीम में कई बदलाव देखने को मिल रहा है. जिसमें युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है और सीनियर प्लेयर्स धीरे-धीरे साइड लाइन होते दिखाई दे रहे हैं जिस कारण आने वाले समय कुछ ये 5 खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
कभी थे टीम के सबसे बड़े हथियार, अब संन्यास की कगार पर पहुंचे ये 5 खिलाड़ी
Courtesy: Pinterest

Team India इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है. फिलहाल टीम का ट्रांजिशन पीरियड चल रहा है. चयनकर्ताओं का फोकस युवा खिलाड़ियों पर बढ़ता जा रहा है. इसका असर कई अनुभवी सितारों पर पड़ा है, जो लंबे समय से टीम से बाहर हैं. कुछ खिलाड़ियों ने घरेलू और IPL क्रिकेट में प्रदर्शन किया, फिर भी अंतरराष्ट्रीय वापसी नहीं कर पाए. ऐसे में पांच बड़े नामों के करियर को लेकर सवाल उठ रहे हैं. माना जा रहा है कि इनमें कुछ खिलाड़ी 2026 के अंत तक संन्यास का फैसला ले सकते हैं.

1. उमेश यादव

इस सूची में सबसे पहला भारत के गेंदबाज उमेश यादव का आता है, जोकि लंबे समय से टीम इंडिया की योजनाओं से बाहर हैं. तेज गेंदबाज के लिए मुश्किलें तब और बढ़ीं, जब वह IPL ऑक्शन में भी अनसोल्ड रहे. फिलहाल उन्हें नियमित प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं. ऐसी हालात में उमेश के पास संन्यास के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. इस कारण उम्मीद जताई जा रही है कि वह 2026 के आने वाले महीनों में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम दे सकते हैं.

2. भुवनेश्वर कुमार

इसके बाद लिस्ट में अगला नाम स्पिंग किंग भुवनेश्वर कुमार है, वह भी लंबे समय से राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं. अनुभवी गेंदबाज ने IPL में RCB के लिए प्रभावी प्रदर्शन किया है, लेकिन इसके बाद भी T20 टीम में वापसी नहीं कर पाए. करीब चार साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर भुवनेश्वर के लिए वापसी की राह मुश्किल नजर आ रही है. ऐसे में वह भी इस साल संन्यास पर विचार कर सकते हैं.

3. रोहित शर्मा

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का भविष्य भी चर्चा में है. BCCI उनके आगे के सफर को लेकर विचार कर रहा है और टीम में युवा बल्लेबाजों को प्राथमिकता मिल रही है. यशस्वी जायसवाल को आगे बढ़ाने की योजना के बीच रोहित की जगह पर सवाल उठ सकते हैं. ऐसी स्थिति में टीम से बाहर किए जाने से पहले रोहित खुद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर सकते हैं.

4. युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल करीब दो साल से भारतीय टीम से बाहर हैं. चयनकर्ताओं का रुख अब युवा स्पिनरों को ज्यादा मौके देने का है. इस बदलाव के बीच चहल की राष्ट्रीय टीम में वापसी मुश्किल दिखाई दे रही है. ऐसे में उनका अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म होने की अटकलें तेज हैं. वह 2026 के अंत तक संन्यास का फैसला ले सकते हैं, जबकि IPL में उनका सफर जारी रह सकता है.

5. मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए मुकाबला नहीं खेला. घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद वापसी नहीं हुई. ऐसे में शमी 2026 खत्म होने से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई ले सकते हैं. हालांकि, उनके IPL में खेलते रहने की संभावना बनी रह सकती है.