वनडे वर्ल्ड कप 2027 (ODI World Cup) के श्रीगणेश में अब ज्यादा दिन शेष नहीं रह गए हैं, जिस कारण अब भारतीय टीम ने इसे लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पिछले बार की उपविजेता टूर्नामेंट को लेकर अभी से ही रोडमैप तैयार कर रही है.
लेकिन टूर्नामेंट से पहले सबसे बड़ा सवाल टीम के तीन अनुभवी खिलाड़ियों रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा को लेकर है. BCCI की 3 सितंबर को होने वाली बैठक में विश्व कप चक्र को ध्यान में रखते हुए तीनों के भविष्य पर चर्चा हो सकती है. रोहित की स्थिति सबसे ज्यादा चर्चा में है, जबकि कोहली और जडेजा को लेकर तस्वीर अपेक्षाकृत साफ बताई जा रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे के बाद चयनकर्ताओं ने रोहित से संन्यास लेने को कहा था. हालांकि, उनकी 138 रन की शानदार पारी के बाद यह फैसला टल गया. इसके बावजूद 2027 World Cup के लिए उनकी जगह अभी पक्की नहीं मानी जा रही. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने पहले रोहित के टीम की योजनाओं में बने रहने की बात कही थी.
रोहित की तुलना में विराट कोहली और रविंद्र जडेजा का भविष्य फिलहाल ज्यादा सुरक्षित नजर आ रहा है. हालांकि, दोनों खिलाड़ियों के मामले भी 3 सितंबर की बैठक के एजेंडे में रह सकते हैं. चयनकर्ता और बोर्ड विश्व कप की लंबी योजना को ध्यान में रखकर अनुभवी खिलाड़ियों की भूमिका पर विचार करेंगे. आने वाले समय में टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों के संतुलन पर भी फैसला अहम होगा.
BCCI की बैठक में खिलाड़ियों के भविष्य के साथ वनडे विश्व कप चक्र की दिशा पर भी चर्चा होगी. रोहित, कोहली और जडेजा जैसे दिग्गज लंबे समय से भारतीय क्रिकेट का अहम हिस्सा रहे हैं. ऐसे में उनके बारे में लिया गया फैसला को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है. खासकर रोहित को लेकर बोर्ड और चयनकर्ताओं की सोच इस बैठक के बाद ज्यादा स्पष्ट हो सकती है.
2027 का वनडे विश्व कप अफ्रीका में खेला जाएगा. भारत की नजर टूर्नामेंट में अपना तीसरा खिताब जीतने पर होगी. 2023 के फाइनल में मिली हार के बाद टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी. ऐसे में अंतिम टीम का चयन बेहद महत्वपूर्ण होगा. अनुभवी सितारों को मौका मिलता है या नए खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाती है, इसका असर भारत की खिताबी उम्मीदों पर पड़ सकता है.