T20 WC 2024: पहली बार 20 टीमें, 29 दिन में होंगे 55 मुकाबले, इस बार क्या है खास, जानिए पूरी डिटेल

T20 WC 2024: टी20 विश्व कप 2024 इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाना है. पिछले बार इस ट्रॉफी पर इंग्लैंड ने कब्जा जमाया था. जानिए इस बार क्या है खास...

Bhoopendra Rai

T20 WC 2024: टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 1 जून से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के महाकुंभ का आगाज होगा. 29 जून को खिताबी जंग यानी फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से 20 टीमें मैदान में होंगी. टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच कनाडा और अमेरिका के बीच 1 जून को डालास में खेला जाएगा. आइए विस्तार से जान लेते हैं कि इस बार क्या कुछ खास है...

टी20 विश्व कप 2024

टी20 विश्व कप 2024 1 से 29 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका के 9 शहरों में खेला जाएगा. शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 

कुल 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया

इस बार कुल 20 टीमें विश्व कप का हिस्सा हैं, जिन्हें कुल 4 ग्रुप में बांटा गया है. विश्व कप का फाइनल 29 जून को खेला जाएगा.

अमेरिका को पहली बार मेजबानी

अमेरिका को पहली बार ही किसी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है. 2028 के ओलिंपिक गेम्स भी अमेरिका में ही होंगे, जिसमें क्रिकेट भी शामिल है. 

टी20 विश्व कप 2024 की कुल 20 टीमों के नाम

  1. भारत
  2. ऑस्ट्रेलिया
  3. न्यूज़ीलैंड
  4. पाकिस्तान
  5. दक्षिण अफ्रीका
  6. श्रीलंका
  7. नीदरलैंड
  8. अफ़ग़ानिस्तान
  9. बांग्लादेश
  10. इंग्लैंड 
  11. आयरलैंड
  12. स्कॉटलैंड
  13. पापुआ न्यू गिनी
  14. कनाडा
  15. नेपाल
  16. ओमान
  17. वेस्ट इंडीज 
  18. संयुक्त राज्य अमेरिका
  19. युगांडा
  20. नामीबिया