MS Dhoni को दोस्त ने ही लगाया 15 करोड़ का चूना! जानिए कैसे....
Bhoopendra Rai
06 Jan 2024
धोनी के साथ धोखाधड़ी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दो पूर्व बिजनेस पार्टनर पर 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.
धोनी पहुंचे कोर्ट
रांची की सिविल कोर्ट में धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास के खिलाफ केस फाइल किया है.
धोनी पहुंचे कोर्ट
रांची की सिविल कोर्ट में धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास के खिलाफ केस फाइल किया है.
15 करोड़ का नुकसान
धोनी का आरोप है कि कंपनी ने साल 2017 में हुए करार के दौरान किए गए समझौते का पालन नहीं किया, जिसकी वजह से उन्हें 15 करोड़ का नुकसान हुआ है.
पहले नोटिस भी भेजा था
धोनी ने कंपनी को कई नोटिस भेजे, लेकिन कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की और ना ही लाभ में शेयर दिया, कंपनी से धोनी ने 15 अगस्त 2021 को करार खत्म कर लिया.
कंपनी ने नहीं किया भुगतान
बताया गया है कि एग्रीमेंट में 'अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी' फीस का भुगतान और प्रॉफिट शेयर करने के बात थी, लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं किया.
रांची के सिविल कोर्ट में केस
अब एमएस ने क्रिकेट एकेडमी के लिए किए गए करार पर धोखा देने और आर्थिक नुकसान पहुंचाने को लेकर रांची के सिविल कोर्ट में केस किया है.
सौम्या दास ने क्या कहा
इस मामले में सौम्या दास ने बयान जारी कर बताया कि धोनी को धोखा देने की बात निराधार है. उन्होंने मुझे कारोबार चलाने के लिए अधिकृत किया था और इसे रद्द नहीं किया गया है.
नोटिस का जवाब दिया था
सौम्या ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसका उचित उत्तर दिया गया है. धोनी का बकाया भी दिया गया है.
धोनी ने पहले बातचीत की कोशिश की थी
जानकारी के अनुसार, कंपनी पर केस करने से पहले धोनी ने बातचीत कर हल निकालने की कोशिश की, फिर उन्हें कानूनी नोटिस भेजा.
धोनी के नाम पर खोली थीं क्रिकेट एकेडमी
दरअसल, कंपनी ने धोनी के नाम पर भारत और विदेशों में कई क्रिकेट एकेडमी खोली थीं, लेकिन जब 2021 में करार खत्म हुआ तो उन्हें बंद कर दिया गया.
पूर्व डोमेस्टिक क्रिकेटर हैं दिवाकर
मिहिर दिवाकर पूर्व डोमेस्टिक क्रिकेटर हैं. उन्होंने 1999 और 2009 के बीच 39 फर्स्ट क्लास और 36 लिस्ट ए मैच खेले. उन्हें धोनी का दोस्त भी कहा जाता है.
मिहिर दिवाकर
मिहिर साल 2000 में खेले गए अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम का हिस्सा थे. उनका जन्म 10 दिसंबर 1982 को बिहार के सीवान में हुआ था.