T20 WC 2024: टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 1 जून से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के महाकुंभ का आगाज होगा. 29 जून को खिताबी जंग यानी फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से 20 टीमें मैदान में होंगी. टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच कनाडा और अमेरिका के बीच 1 जून को डालास में खेला जाएगा. आइए विस्तार से जान लेते हैं कि इस बार क्या कुछ खास है...
टी20 विश्व कप 2024 1 से 29 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका के 9 शहरों में खेला जाएगा. शेड्यूल जारी कर दिया गया है.
इस बार कुल 20 टीमें विश्व कप का हिस्सा हैं, जिन्हें कुल 4 ग्रुप में बांटा गया है. विश्व कप का फाइनल 29 जून को खेला जाएगा.
🚨 GROUPS ANNOUNCED
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 5, 2024
20 teams will start. Only 8 will make it to the next stage!
Which #T20WorldCup2024 group do you think has the max potential for upsets?#Cricket pic.twitter.com/V06Av6673N
इस बार भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं. दोनों टीमों के बीच 9 जून को ग्रुप स्टेज का न्यूयॉर्क में खेला जाएगा.
टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार 20 टीमें शामिल की गई हैं, इससे पहले हुए 2 संस्करण में 16-16 टीमें थीं. इंग्लैंड डिफेंडिंग चैंपियन है.
📅 MARK YOUR CALENDARS, #TeamIndia fans!
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 5, 2024
The #MenInBlue start their #T20WorldCup2024 journey with a clash against Ireland on the 5th of June, followed by fixtures against Pakistan, USA & Canada.
Which clash are you most eagerly awaiting?#Cricket pic.twitter.com/5SQhVBfw0S
टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच कनाडा और होम टीम अमेरिका के बीच 1 जून को डालास में खेला जाएगा.
संयुक्त रूप से दूसरी मेजबान टीम वेस्टइंडीज अपना पहला मैच 2 जून को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ गयाना में खेलेगी.
टी20 विश्व कप में 20 टीमों के बीच 29 दिन तक कुल 55 मैच खेले जाएंगे, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार ही होगा.
शेड्यूल के अनुसार, 1 से 17 जून तक ग्रुप स्टेज के 40 मैच होंगे. फिर 19 से 24 जून तक सुपर-8 स्टेज के 12 मुकाबले खेले जाएंगे.
26 जून को गयाना में पहला, जबकि 27 जून को त्रिनिदाद में दूसरा सेमीफाइनल मैच होगा. 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मैच खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान टीम के ग्रुप में आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका भी हैं. भारत और पाकिस्तान अपने सभी मैच अमेरिका में ही खेलेंगे.
सभी 20 टीमें ग्रुप स्टेज में 4-4 मैच खेलेंगी. ग्रुप स्टेज के आखिर में पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें सुपर-8 स्टेज में जाएंगी.
सुपर 8 स्टेज में 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा. जहां दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमों के बीच सेमीफाइनल खेले जाएंगे.
जो भी टीमें सेमीफाइनल की विजेता होंगी, उनके बीच 29 जून को टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.
त्रिनिदाद, गयाना, बारबाडोस, एंटीगुआ, सेंट विंसेंट, सेंट लुसिया, न्यूयॉर्क, फ्लोरिडा और डालास.
Definitely will be going to some of games 👌 🔥 🏏 #T20WorldCup2024 pic.twitter.com/984VhPgfgF
— ❤️ Sangi ❤️ (@IamSangi3) January 5, 2024
अमेरिका को पहली बार ही किसी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है. 2028 के ओलिंपिक गेम्स भी अमेरिका में ही होंगे, जिसमें क्रिकेट भी शामिल है.