T20 World Cup: पाकिस्तान आज इंग्लैंड से हारी तो सेमीफाइनल की दौड़ से होगी बाहर, जानें फिर क्या बचेगा रास्ता?
आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर 8 का एक अहम मुकाबला खेला जाना है. जोकि दोनो टीमों के लिए आवश्यकर होने वाला है. अगर आज का मैच पाकिस्तान हारती है तो जानिए किस तरह सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी-
नई दिल्ली: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 स्टेज दिन प्रतिदिन और रोमांचक होता जा रहा है. जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे इसकी तस्वीर साफ होती जा रही है. इसी कड़ी में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर 8 का मुकाबला खेला जाना है. जिसके लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है.
आज का मैच दोनो ही टीमों के लिए काफी अहम होने वला है. क्योंकि अगर आज इंग्लैंड मैच को जीतने में सफल होती है तो वह सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर सकेगी. वहीं अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें आज का मैच किसी भी कीमत पर जीतना होगा. तो आईए जानते हैं पाकिस्तान सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकता है?
पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए कैसे क्वालीफाई करेगा?
अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें आज के मैच जीत दर्ज करनी होगी. क्योंकि इंग्लैंड पहले ही श्रीलंका को हराकर 2 अंक अर्जित कर चुका है. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का पहला सुपर 8 का मुकाबला बारिश में धुल गया था. जिस कारण पाकिस्तान को अब मैच जीतना अति आवश्यक है.
सेमीफाइल की रेस में बने रहने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला भी जीतना होगा. साथ ही टीम का भविष्य अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर करता है.
नेट रन रेट निभाएगी अहम भूमिका
इस दौरान नेट रनरेट काफी अहम भूमिका निभाएगा. अगर कई टीमों के अंक बराबर हो जाते हैं, तो नेट रन रेट के आधार पर ही अंतिम फैसला होगा. अगर इंग्लैंड के खिलाफ मैच भी बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो पाकिस्तान को अपना नेट रन रेट सुधारने का मौका नहीं मिलेगा. इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं कर सकते
दूसरे पायदान की रेस जारी
बता दें ग्रुप 2 में दूसरे पायदान की रेस जारी रहेगी, क्योंकि इंग्लैंड एक और जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी. लेकिन बाकी की तीन टीमों की दूसरे पायदान की जंग होगी. जिसमें अगर इंग्लैंड और श्रीलंका दोनो ही न्यूजीलैंड को हरा देती है तो न्यूजीलैंड 1 अंक के साथ पहले ही इस रेस से बाहर हो जाएगी. वहीं पाकिस्तान भी अगले मैच में श्रीलंका को मात देती है तो पाकिस्तान के पास तीन अंक होंगे और श्रीलंका के पास महज 2. ऐसे में पाकिस्तान आसानी के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी.
और पढ़ें
- Ranji Trophy 2025-26 Live Score Updates: यावर हसन-शुभम सिंह पुंडीर क्रीज पर जमे, कर्नाटक को दूसरे विकेट की तलाश
- T20 World Cup: वेस्टइंडीज की जीत के बाद इंडिया की सेमीफाइनल डगर मुश्किल, जानिए कैसे सुपर 4 में पहुंच सकता है भारत
- T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज का विजय रथ जारी, जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा