मीका सिंह ने शादी पर तोड़ी चुप्पी, जानें किसके साथ बसाएंगे घर, खुद किया बड़ा खुलासा

मीका सिंह ने अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है. करीब 50 साल की उम्र में भी सिंगर सिंगल हैं, लेकिन उन्होंने साफ कहा है कि वह 100 प्रतिशत शादी करेंगे.

Pinterest
Km Jaya

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर मीका सिंह लंबे समय से अपनी सिंगल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. मीका सिंह के पास शोहरत, पैसा, घर और गाड़ी सबकुछ है, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है. हालांकि, अब सिंगर ने अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है और साफ कर दिया है कि वह शादी जरूर करेंगे.

मीका सिंह टेलीविजन पर अपना स्वयंवर भी रचा चुके हैं. साल 2022 में आए शो 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' में कई लड़कियों ने हिस्सा लिया था. शो के अंत में टेलीविजन एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी विजेता बनी थीं. मीका ने आकांक्षा पुरी को अपना हमसफर चुना था, लेकिन बाद में दोनों ने शादी नहीं की. इसके बाद मीका और आकांक्षा अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए.

शादी न करने की वजह

अब मीका सिंह ने शादी न करने की वजह बताते हुए कहा है कि उन्होंने अब तक शादी की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया. सिंगर ने मजाकिया अंदाज में अपनी उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि वह अब करीब-करीब 50 साल के हो गए हैं. उन्होंने कहा कि जब उनकी शादी होगी तो उनका 'बकरा-वुकरा' कटने के लिए तैयार है.


मीका ने आगे क्या बताया?

मीका ने आगे कहा कि शादी के बाद वह गूंगे, चुप और बहरे हो जाएंगे. हालांकि, इन बातों के बीच उन्होंने एक बात बिल्कुल साफ कर दी कि वह 100 प्रतिशत शादी करेंगे. यानी मीका ने शादी करने से इनकार नहीं किया है, बल्कि अब वह इसे लेकर पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं.

शादी को लेकर मीका सिंह ने अपने खास अंदाज में कहा कि शादी का मतलब समझौता होता है. उनके मुताबिक, शादी के बाद आपको सामने वाले की बात सुननी ही पड़ती है. इसी दौरान उन्होंने मजाक में कहा कि या तो सामने वाला उन्हें मारे या वह सामने वाले को मारें, इसलिए बेहतर है कि सामने वाला ही उन्हें मार दे और वह चुप होकर बैठ जाएं.

मीका सिंह का यह बयान सामने आने के बाद एक बार फिर उनकी शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सिंगर ने भले ही यह साफ कर दिया है कि वह शादी करेंगे, लेकिन उनकी शादी कब होगी और उनकी होने वाली दुल्हन कौन होगी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. अब मीका सिंह के फैंस को उनकी शादी की तारीख और जीवनसाथी के ऐलान का इंतजार है.