T20 World Cup: ईडन गार्डन्स में IND vs WI की आर-पार जंग, 10 साल पुराना सेमीफाइनल हिसाब आज होगा चुकता

आज ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आर या पार की जंग होगी. सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में जोभी टीम हारेगी वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

India Daily
Meenu Singh

नई दिल्ली: आज टी20 विश्व कप का निर्णायक मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाना है. रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाले इस मैच में जो भी टीम बाजी मारेगी वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. इस कारण ये दोनों ही टीम के लिए करो या मरो का वाला होगा, इस मैच से तय होगा कि सेमीफाइनल में आखिरी खाली स्थान कौन हासिल करेगा, बता दें सेमीफाइनल का आगाज बुधवार से होगा.

इस मैच के माध्यम से भारत के पास पिछले कई हिसाब बराबर करने का मौका होगा. वेस्टइंडीज ने भारत को पहले कई जख्म दिए हैं, जिसका बदला भारत आज के मैच में ले सकता है. भारत-वेस्टइंडीज करीब दस साल बाद टी20 विश्व कप में एक बार फिर से आमने सामने होंगे. 

आज होगी आर या पार की जंग

आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो वाला मुकाबला है. इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह  बना लेगी. इस कारण दोनों टीमों ने मैच के लिए अपनी कमर कस ली है. क्वाटरफाइनल का यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में शाम सात बजे से खेला जाना है. 

दस बाद साल आसमे-सामने होंगी IND vs WI

रविवार को होने वाले मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज करीब दस साल टी20 विश्व कप में आमने सामने होंगे. दोनों टीमें इससे पहले साल 2016 टी20 विश्व कप में एक-दूसरे से भिड़े थे. वो टूर्नामेंट भी भारत में ही आयोजित किया गया है. हालांकि उस मैच में भारत को हार का सामना करहना पड़ा था. 

 पुराना हिसाब बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया

वेस्टइंडीज ने इतिहास में भारत को कई जख्म दिए हैं जिसका भारत इस मैच में बदला देगा. दस साल पहले भारत और वेस्टइंडीज 2016 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के मुकाबले में आमने-सामने थे तब वेस्टइंडीज ने भारत को उनके ही घर में ही करारी शिकस्त दी थी. वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. 

वो हार तब से लेकर आज तक भारत को नासूर की तरह चुभ रही है. अब भारत भी इस मैच में वेस्टइंडीज को हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर करने का प्रयास करेगा. 

IND vs WI हेड टू हेड

गौरतलब है कि यह मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 प्रारूप में अब तक का 30वां मैच होगा, जिसमें भारत 19-10 से आगे है और एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है. 

वेस्टइंडीज को हराना भारत के लिए आसान नहीं 

भले ही टूर्नामेंट में भारत और वेस्टइंडीड के आंकड़े भारत का समर्थन करते हैं लेकिन टी0 विश्व कप के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां करते हैं. बता दें टी20 विश्व कप में दोनों टीमें 4 बार आमने सामने रही हैं, जिनमें से कैरेबियाई टीम ने भारत को तीन बार 2009, 2010 और 2016 में मात दी थी वहीं भारत केवल एक  बार 2014 में जीता है.