US Israel Iran War

IND vs NZ Final Live Streaming: अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड के बीच ट्रॉफी की जंग, जानें कब-कहां देखें फ्री टी20 विश्व कप फाइनल मैच

8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. अगर भारत ये फाइनल जीतने में सफल होती है तो यह भारत की तीसरी टी20 विश्व कप की ट्रॉफी होगी.

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 को रविवार को अपना विजेता मिल जाएगा. आठ मार्च को अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह पहला अवसर है जब दोनों टीमें टी20 विश्व कप के फाइनल में आमने सामने होंगी. भारत ने गुरुवार को इंग्लैंड को सात रनों से मात देकर टी20 विश्व कप  फाइनल में चौथी बार अपनी जगह पक्की है.

इससे पहले भारत 2007, 2014, 2024 में भी फाइनल खेल चुका है, जिसमें 2007 और 2024 का खिताब भारत के नाम रहा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. लेकिन उससे पहले फैंस के मन में सवाल यह है कि वह फाइनल का ये अहम मुकाबला किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. तो आईए जानते हैं आप IND vs NZ फाइनल मैच कब और कहां देख पाएंगे-

IND vs NZ  फाइनल मैच सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा?

IND vs NZ   के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs NZ   मैच कितने बजे से शुरु होगा मैच?

IND vs NZ  फाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 PM बजे शुरु होगा.

IND vs NZ  फाइनल मैच टॉस कितने बजे होगा?

भारत बनाम न्यूजीलैंड  के बीच मैच का टॉस भारतीय समयानुसार 6.30 PM बजे होगा.

IND vs NZ  फाइनल मैच कौन से टीवी चैनल पर लाइव आएगा?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. 

IND vs NZ  फाइनल मैच कहां देख पाएंगे फ्री?

IND vs NZ  फाइनल मैच का फ्री प्रसारण दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर होगा.

IND vs NZ  फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत  और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी.

इसके अलावा इंडिया डेली की वेबसाइट https://www.theindiadaily.com पर भी आप लाइव ब्लॉग में मैच के सारे अपडेट्स देख सकते हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी