menu-icon
India Daily

IND vs NZ: फाइनल से पहले फैंस कर रहे 'नजर उतारने' की मजेदार रस्म, वीडियो वायरल; इतिहास रचने को तैयार टीम इंडिया

रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले फैंस अहमदाबाद स्टेडियम की नजर उतार रहे हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND vs NZ: फाइनल से पहले फैंस कर रहे 'नजर उतारने' की मजेदार रस्म, वीडियो वायरल; इतिहास रचने को तैयार टीम इंडिया
Courtesy: @IPL2025Auction X account

अहमदाबाद: टी20 विश्व कप 2026 अब अपने विजेता से महज एक कदम दूर है. कल यानी की आठ मार्च इस बात का खुलासा हो जाएगा कि क्या भारतीय अहमदाबाद के ग्राउंड पर इतिहास रचने में सफल हो पाती है या नहीं. भारत ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ 7 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल की टिकट पक्की कर ली है. अब भारत को आठ मार्च को न्यूजीलैंड के साथ टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेलना है. 

अब सबकी निगाहें रविवार को होने वाले मुकाबले पर होंगी जिसमें सूर्या सेना अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेगी. लेकिन उससे पहले फैंस में अहमबाद स्टेडियम को लेकर चिंता है, जिस कारण अब सोशल मीडिया पर अहमदाबाद स्टेडियम में 'नजर उतारने' का मजेदार अनुष्ठान चल रहा है. 

फैंस ने उतारी अहमदाबाद स्टेडियम की नजर

दरअसल भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ प्रशंसक न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले बुरी नजर से बचने के लिए मजाक में ही एक 'अनुष्ठान' करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में फैस अहमदाबाद स्टेडियम की नजर उतारते नजर आए. 

हालांकि मजाक में ही सही, बुरी नजर से बचने के लिए प्रशंसकों की यह रस्म दर्शाती है कि वे मैदान पर भारत की किस्मत में बदलाव की कितनी कामना करते हैं.

अहमदाबाद में भारत का साथ नहीं दे रहा भाग्य

अहमदाबाद में आईसीसी के टूर्नामेंटों में भारत का भाग्य साथ नहीं दे रहा है. जारी टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने एकमात्र मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 स्टेज में हारा था, जो इसी मैदान पर खेला गया था.

2023 फाइनल में भी मिली निराशा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहला फाइनल नहीं जब अहमदाबाद के ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इससे पहले भी यहां पर साल 2023 में वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराया था. यह स्टेडियम 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल की दर्दनाक यादें ताजा कर देता है.

रोहित शर्मा की टीम तीन साल पहले बिना कोई मैच हारे फाइनल में पहुंची थी. लेकिन, खिताबी मुकाबले में वे ऑस्ट्रेलिया की चुनौती को पार नहीं कर सके.

इतिहास रचने से एक कदम दूर भारत 

भारतीय टीम टी20 विश्व कप में इतिहास रचने से बस एक कदम दूर है.  बीसीसीआई को भारत द्वारा टी20 विश्व कप खिताब बरकरार रखने का पूरा भरोसा है. गौरतलब है कि किसी भी टीम में अपने घरेलू मैदान पर अब तक कोई भी खिताब नहीं जीता है और न आईसीसी टाइटल को डिफेंड किया है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय टीम ये कारनामा करने में सफल हो पाती है या नहीं.