menu-icon
India Daily

IND vs NZ Final: फाइनल से पहले होटल के रेट्स छू रहे आसमान! एक लाख के पार पहुंचा किराया

आछ मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाना है. जिस कारण अहमदाबाद के होटल के किराए में भारी उछाल देखने को मिला है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले होटल के रेट्स छू रहे आसमान!  एक लाख के पार पहुंचा किराया
Courtesy: Pinterest & @IPL2025Auction X account

अहमदाबाद: टीम इंडिया रविवार को अहमदाबाद में इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी. कल यानी आठ मार्च को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच शाम सात बजे खेला जाएगा. इस मैच के लिए फैंस अभी से ही उत्साहित हैं. अहमदाबाद भी इस मैच की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है.  

यह एक साल में दूसरी बार होगा जब दोनों टीमें आईसीसी के किसी बड़े सफेद गेंद टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ेंगी. इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड पिछले साल मार्च में दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में एक-दूसरे से भिड़े थे, जिसमें भारत ने बाजी मारी थी. फाइनल को लेकर लोगों की उत्सुकता के चलते अहमदाबाद भर में होटलों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं. 

अहमदाबाद में होटलों के दाम में हुई बढ़ोतरी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं. जिस कारण अहमदाबाद में होटल के कमरे में भारी उछाल आया है. इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सेमीफाइनल जीत के बाद से कमरों के किराए में भारी उछाल आया है.

शहर के कुछ हिस्सों में बजट होटल के कमरों की कीमत कथित तौर पर लगभग 15,000 रुपये प्रति रात बताई जा रही है, जबकि प्रीमियम होटल में एक रात के ठहरने के लिए फैंस से करीब 56,000 रुपये से लेकर 80,000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं.

एक लाख से ऊपर पहुंच सकता है किराया

बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के कमरों का किराया 15,000 रुपये से 80,000 रुपये तक है और टिकट मिलने से मांग बढ़ने के कारण यह 1 लाख रुपये से भी ज्यादा हो सकता है.

गुजरात होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी ने बताया कि आम तौर पर मार्च का महीना बिजनेस के नजरिए से धीमा रहता है, लेकिन विश्व कप फाइनल ने होटलों को महीने के औसत स्तर तक पहुंचने में मदद की.  

80 प्रतिशत भरे कमरे

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि शहर के होटलों में कथित तौर पर लगभग 80 प्रतिशत कमरे अभी से भरे हुए हैं. कमरों की सीमित उपलब्धता के कारण कीमतें लगातार बढ़ रही हैं.