menu-icon
India Daily

IND vs NZ: भारत करेगा ट्रॉफी डिफेंड या NZ जीतेगा अपना पहला खिताब? पहली बार तीनों ICC फाइनल में आमने-सामने भारत-न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड एक बार फिर से आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने हैं. दोनों टीमें क्रिकेट के तीनों प्ररूप के फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND vs NZ: भारत करेगा ट्रॉफी डिफेंड या NZ जीतेगा अपना पहला खिताब? पहली बार तीनों ICC फाइनल में आमने-सामने भारत-न्यूजीलैंड
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव के धुरंधर टी20 विश्व कप में इतिहास रचने से महज एक कदम दूर हैं. अगर कल भारत फाइनल जीतने में सफल हो गया तो पहली बार ऐसा होगा जब कोई टीम टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को डिफेंड करेगी. इसके साथ ही यह भारत का तीसरी टी20 ट्रॉफी होगी और घरेलू मैदान पर लगातार दो बार ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बन जाएगी, या फिर न्यूजीलैंड टूर्नामेंट जीतने वाली सातवीं टीम बन जाएगी. 

8 मार्च को होगा IND vs NZ 

टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला रविवार आठ मार्च को खेला जाएगा. जिसके लिए फैंस पहले से ही काफी उत्साहित हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:00 PM बजे खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले के लिए दोनो टीमों ने अपनी  तैयारी पुख्ता ली है. 

पहली बार तीनों ICC फाइनल में आमने-सामने IND vs NZ

रविवार के इस रोमांचक मुकाबले से पहले ही भारतीय टीम ने एक अनूठी उपलब्धि हासिल कर ली है, वे क्रिकेट इतिहास में आईसीसी के किसी टूर्नामेंट के तीनों प्रारूपों के फाइनल में आमने-सामने होने वाली पहली टीमें बन गई हैं.

IND vs NZ हेड टू हेड

मैच : 30

भारत की जीत : 18 (दो सुपर ओवर जीत सहित)

न्यूजीलैंड की जीत: 10 मैच जीते

टाई : 1

कोई परिणाम नहीं : 0

जानिए टी20 विश्व में कौन है आगे?

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत न्यूजीलैंड से काफी आगे है, लेकिन टी20 विश्व कप की अगर बात करें तो दोनों टीमों के बीच का रिकॉर्ड बिल्कुल उलट है. अब तक हुए तीनों मुकाबलों में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया है. 

न्यूजीलैंड ने 2007 में हुए पहले विश्व कप में सुपर 8 मुकाबले में भारत को 10 रनों से हराया था. वहीं इसके बाद 2016 में न्यूजीलैंड ने नागपुर में भारत को महज 79 रनों पर ऑल आउट करके 47 रनों से करारी शिकस्त दी थी. इसके बाद दोनों टीमों की भिड़ंत साल 2021 में भी हुई जिसमें कीवी टीम ने यूएई में हुए टूर्नामेंट में भारत को मात दी थी. न्यूजीलैंड ने उस मैच में भारत को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. 

IND vs NZ के बीच अलग-अलग प्रारूपों में हुए बड़े मुकाबले

  • आईसीसी नॉकआउट (चैंपियंस ट्रॉफी) का फाइनल, नैरोबी में 15 अक्टूबर, 2000 को खेला गया: न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल की.
  • आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल, मैनचेस्टर, 9 जुलाई 2019: न्यूजीलैंड ने 18 रनों से जीत हासिल की
  • आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल, साउथेम्प्टन में 18 जून, 2021 को खेला गया: न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत हासिल की.
  • आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल, मुंबई, 15 नवंबर, 2023: भारत ने 70 रनों से जीत हासिल की
  • 9 मार्च, 2025 को दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल: भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल की.