कोलकाता: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 52वें मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. कोलकाता में खेले गए इस मैच में भारत ने 196 रन का लक्ष्य आखिरी ओवर में हासिल किया.
इस जीत के हीरो संजू सैमसन रहे. उन्होंने 97 रन की धमाकेदार पारी खेली. इस हार के साथ वेस्टइंडीज का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया. अब भारतीय टीम की टक्कर 5 मार्च को इंग्लैंड से होगी.
𝗧𝗵𝗲 𝘁𝗶𝘁𝗹𝗲 𝗱𝗲𝗳𝗲𝗻𝗰𝗲 𝗰𝗼𝗻𝘁𝗶𝗻𝘂𝗲𝘀 🇮🇳#TeamIndia are semi-finals bound in the #T20WorldCup 👏
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
Updates ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/45sjJydel9
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने संभलकर खेलना शुरू किया, लेकिन तीसरे ओवर में अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद ईशान किशन भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दो विकेट गिरने के बाद संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए. दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हुई, जिससे भारत मैच में वापस आया.
संजू सैमसन ने सिर्फ 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 98/2 था. 11वें ओवर में सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ तेजी से रन बनाए. तिलक वर्मा ने 27 रन की उपयोगी पारी खेली. अंतिम ओवरों में सैमसन और हार्दिक पांड्या ने टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया. आखिरी ओवर में भारत को 7 रन चाहिए थे, जिसे सैमसन ने दो गेंदों में पूरा कर दिया और टीम को जीत दिलाई.
Cometh the hour, cometh Sanju Samson! 🫡
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
9⃣7⃣*(50) - A knock for the ages to take #TeamIndia into the semi-finals 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/ftJRp2wMTE
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए. शाई होप ने 32 और रोस्टन चेज ने 40 रन की अहम पारी खेली. अंतिम ओवर में पॉवेल और जेसन होल्डर ने तेजी से रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अहम समय पर दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज की रन गति पर अंकुश लगाया. वहीं, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या को भी एक-एक सफलता मिली.