मुंबई: टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो गया है. टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला भारत और अमेरिका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की. सूर्यकुमार यादव को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
अमेरिकी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अमेरिका के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा. भारत को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा. अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.
इसके बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शैडली वैन शल्कविक ने पावरप्ले के दौरान बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए भारत के तीन अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. उन्होंने तिलक वर्मा, ईशान किशन और शिवम दुबे को आउट कर भारतीय टीम को शुरुआती झटके दिए. भारतीय पारी के छठे ओवर में शैडली वैन शल्कविक ने खास कमाल दिखाया. इस ओवर में उन्होंने कुल तीन विकेट लिए.
A comprehensive victory ✌️#TeamIndia are off the mark in the #T20WorldCup in fine fashion 👌👌
They win the #INDvUSA contest by 2⃣9⃣ runs 🙌
Updates ▶️ https://t.co/Rlm2ARPVEt#MenInBlue pic.twitter.com/f8GusqnvwG— BCCI (@BCCI) February 7, 2026Also Read
- T20 World Cup 2026: भारत ने अमेरिका को हराकर जीत के साथ किया आगाज, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खेली कप्तानी पारी; गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी
- T20 World Cup 2026: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हासिल की खास उपलब्धि, कोहली को पीछे छोड़ा; रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
- T20 World Cup 2026: पहले ही दिन हवा में उड़ते हुए हेटमायर ने किया करिश्मा! वीडियो देखकर आप भी कहेंगे 'वाह हैटमायर वाह'
विकेटों की पतझड़ के बीच सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेली. उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया. सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 84 रन बनाए. भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की शुरूआत बेहद खराब रही. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और सिराज ने कसी हुई गेंदबाजी की. बाद के ओवरों में अक्षर और वरुण ने भी सधी हुई गेंदबाजी की.
अमेरिका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी. भारत के लिए सिराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके. वरुण चक्रवर्ती को एक सफलता मिली.
आपको बता दें कि साल 2024 में खेले गए T20 World cup में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार खिताब जीता था. साल 2007 में भी भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यह खिताब अपने नाम किया था. टूर्नामेंट के इतिहास में आज तक कोई भी टीम लगातार दो बार ट्रॉफी नहीं जीत सकी है.
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहली बार 20 टीम हिस्सा ले रही हैं. करीब 35 दिन तक चलने वाले T20 World cup में 55 मैचों का आयोजन होगे, जो भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे. कुल 4 ग्रुप में 20 टीमों को बांटा गया है. हर ग्रुप में 5-5 टीमें है. वही, 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है.