नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है. यह बड़ा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. दोनों टीमें इस समय खिताबी मुकाबले की तैयारी में जुटी हुई हैं. भारतीय टीम लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी.
इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने फाइनल को लेकर अपनी राय दी है, जो चर्चा का विषय बन गई है. शोएब अख्तर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक क्रिकेट शो के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिप्पणी की.
शोएब अख्तर के अनुसार, मैच का परिणाम काफी हद तक पिच की स्थिति पर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा कि अगर पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रही तो 175 से 200 रन का स्कोर अच्छा माना जाएगा. लेकिन अगर न्यूजीलैंड की टीम 225 या 250 रन तक पहुंच जाती है तो भारतीय टीम पर दबाव बढ़ सकता है.
🚨 Peak jealousy against the Indian team by former Pakistani cricketer's 😡
During a discussion about the T20 World Cup final, the anchor asked: Who will win — India or New Zealand?
Shoaib Akhtar 🗣️: New Zealand, because they defeated India in the Test series.
Saqlain Mushtaq 🗣️:… pic.twitter.com/FXh0wh3yVs— MuFFatLal Bohra (@arshdeep3444) March 6, 2026Also Read
- 'बड़े मैच से पहले घबराहट होना...', फाइनल से पहले कैसा है टीम का माहौल? कप्तान सूर्या ने खुलकर बताया
- T20 World Cup: धमाकेदार होगा वर्ल्ड कप फाइनल का अंजाम, क्लोजिंग सेरेमनी में समा बांधेंगे ये 3 तीन बड़े स्टार
- अहमदाबाद में टीम इंडिया के लिए बिछेगा 'रेड कार्पेट'! फाइनल से पहले पिच को लेकर बड़ा खुलासा; कीवियों की बढ़ी टेंशन!
अख्तर ने यह भी कहा कि भारतीय टीम मजबूत जरूर है, लेकिन उस पर करोड़ों प्रशंसकों की उम्मीदों का दबाव भी रहेगा. उनके मुताबिक, इतने बड़े मैच में मानसिक दबाव भी काफी अहम भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा कि भारत की टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी, लेकिन बड़े मैचों में छोटी-छोटी चीजें भी नतीजा बदल सकती हैं.
अपने बयान में शोएब अख्तर ने यह भी कहा कि क्रिकेट के नजरिए से अब समय आ गया है कि न्यूजीलैंड भी कोई बड़ा आईसीसी खिताब जीते. इसी कारण उन्होंने कीवी टीम को इस फाइनल में मजबूत दावेदार बताया. उनके अलावा पाकिस्तान के कुछ अन्य पूर्व खिलाड़ियों ने भी फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को फेवरेट माना है.
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा और कुलदीप यादव.
मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सिफर्ट और ईश सोढ़ी.