menu-icon
India Daily

इन 2 टीमों के बीच होगा फाइनल, T20 world Cup 2024 को लेकर वसीम जाफर की 4 भविष्यवाणी क्या हैं?

T20 WC 2024: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भविष्यवाणी की है कि इस बार भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी जंग होगी.

India Daily Live
इन 2 टीमों के बीच होगा फाइनल, T20 world Cup 2024 को लेकर वसीम जाफर की 4 भविष्यवाणी क्या हैं?
Courtesy: Twitter

T20 WC 2024: टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हो गया है. अब तक ग्रुप स्टेज के 5 मैच भी हो चुके हैं. इस बार खिताब के लिए कुल 20 टीमें अमेरिका और वेस्टइंडीज में भिड़ रही हैं. इस बार कौन सी टीम चैंपियन बनेगी ये बड़ा सवाल है. जिस पर पूर्व क्रिकेटर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. अब टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने इस सीजन के फाइनलिस्ट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. इतना ही नहीं उन्होंने सेमीफाइनल में जगह पक्की करने वाली चार टीमों के नाम और टीम इंडिया के एक्स फैक्टर को लेकर अपनी राय दी.

ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में वसीम जाफर ने कहा इस बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम पहुंच सकती है. उन्होंने कहा "मुझे लगता है कि इस बार भी फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा."

सेमीफाइनल की चार टीमें

वसीम जाफर ने सेमीफाइनलिस्ट टीमों के नाम भी बताए. जाफर को लगता है कि इस सीजन भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर सकती है.

कौन होगा एक्स फैक्टर?

वसीम जाफर ने ये भी कहा कि इस सीजन विराट कोहली का बल्ला चलेगा. वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट होंगे. टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह एक्स फैक्टर हैं, जिनका जलवा दिखेगा. वो इस मेगा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटका सकते हैं.

ये टीम कर सकती है उलटफेर

भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भविष्यवाणी की है कि इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की टीम बड़ा उलटफेर कर सकती है, क्योंकि राशिद खान की कप्तानी वाली इस टीम में बहुत अच्छे प्लेयर हैं. यह टीम बड़ी से बड़ी टीम को हराने का माद्दा रखती है.