T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का रोमांच चरम पर हैं. फैंस हर एक मैच का आनंद ले रहे हैं. ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-8 के मैच हो रहे हैं, जिनमें सेमीफाइनल की चार टीमें तय होनी है. 2 ग्रुप से टॉप 2 टीमों सेमीफाइनल खेलेंगी. ग्रुप 1 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं, वहीं ग्रुप 2 में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और अमेरिका हैं. हम यहां ग्रुप 1 की बात कर रहे हैं, जिसमें सेमीफाइनल की लिए 2 टीमों जंग रोमांचक हो चुकी है.
23 जून को अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हरा दिया. यह मैच सेमीफाइनल के लिहाज से बेहद अहम था, जिसने अब पूरा समीकरण बदल दिया है. अब ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के अधिक चांस हैं, जबकि अफगान टीम सुपर 4 में एंट्री कर सकती है. ग्रुप 1 में भारतीय टीम सुपर 8 में दो जीत हासिल कर चुकी है. अब वो अगला मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी, हारने पर भी भारत सेमीफाइनल में जाएगी. अब दूसरे स्थान के लिए ऑस्ट्रेलिया और अफगान टीम के बीच रोचक जंग है. टीम इंडिया आखिरी मैच में जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया का 'खेला' कर सकती है.
How can Afghanistan qualify for the semis?
a) If they beat Bangladesh and India beat Australia.
b) Even if Australia beat India by one run, Afghanistan can win by 36+ runs to overtake Australia on NRR and become the second qualifying team#AFGvAUS #T20WorldCup pic.twitter.com/1yhRK67Ysy— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 23, 2024Also Read
क्या बाहर होगी ऑस्ट्रेलिया?
सुपर 8 के ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया 2 में से एक मैच हार चुकी है, जबकि एक जीता है. अब उसे आखिरी मैच भारत के खिलाफ खेलना है, जो 24 जून यानी सोमवार को खेला जाएगा. यह मैच उसके लिए करो या मरो वाला है. अगर ऑस्ट्रेलिया हारती है और अफगानिस्तान अपना आखिरी मैच जाती है तो कंगारू टीम का सफर खत्म हो जाएगा और राशिद खान की टीम सेमीफाइनल में एंट्री करेगी. अगर मान लीजिए यह दोनों टीमें अपना आखिरी मैच हार जाती हैं तो फिर नेट रन रेट के आधार पर फैसला होगा, क्योंकि दोनों टीमों के समान अंक 2-2 होंगे.
ग्रुप 2 से कौन सी 2 टीमें करेंगी एंट्री?
ग्रुप 2 से नंबर एक पर मौजूद साउथ अफ्रीका का सेमीफाइनल में जाना तय है. उसके पास 2 मैचों में 4 अंक हैं . वहीं दूसरी टीम वेस्टइंडीज या फिर इंग्लैंड में से हो सकती है.