menu-icon
India Daily

T20 World Cup 2024: इतने करोड़ में बिक रही IND vs PAK मैच की टिकट, कीमत जान होश उड़ जाएंगे!

T20 world Cup 2024, India vs Pakistan Match Tickets Price: टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को न्यूयार्क में मैच होना है. इस मुकाबले की टिकट करोड़ों में है. 

India Daily Live
T20 World Cup 2024: इतने करोड़ में बिक रही IND vs PAK मैच की टिकट, कीमत जान होश उड़ जाएंगे!

T20 world Cup 2024, India vs Pakistan Match Tickets Price: इस साल जून में टी20 विश्व कप खेला जाना है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं. अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर फैंस उत्साहित हैं और बेसब्री से इंतजार रह रहे हैं. 5 जून को टीम इंडिया अपना पहला मैच आयरलैंड से खेलेगी, इसके बाद उसकी भिड़ंत 9 जून को चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होनी है. आपको जानकर हैरानी होगा कि इस बड़े मुकाबले के लिए मिल रही टिकट की कीमत करोड़ों में है.

टी20 विश्व कप 2024 में भारत-पाकिस्तान समेत लगभग सभी मैचों के टिकट बिक गए हैं. हालांकि अब खबर है कि कुछ बचे हुए टिकट रीसेल प्लेटफॉर्म पर दोबारा बेचे जा रहे हैं. StubHub और SeatGeek प्लेटफॉर्म पर यह टिकट उपलब्ध हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टीम इंडिया के 2 मैचों के टिकटों की कीमत करोड़ों में है. भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की टिकट की कीमत 1.86 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. 

सामान्य बिक्री के दौरान इतनी थी कीमत

आईसीसी ने पहले बताया था कि पहले चरण में टिकटों की बिक्री के दौरान टिकटों की सबसे कम कीमत 497 रुपए थे, जबकि अधिकतम कीमत वाली टिकट बिना टैक्स में 33,148 रुपये में मिल रही थी. 

रीसेल प्लेटफॉर्म पर लाखों में टिकट

अब रीसेल प्लेटफॉर्म पर VIP टिकटों की कीमतें आसमान छू रही हैं. यहां टिकटों की कीमत 33.15 लाख रुपये पेश की गई है. अगर इसमें रीसेल प्लेटफॉर्म की फीस भी जोड़ ली जाए तो एक प्रीमियम टिकट की कीमत करीब 41.44 लाख तक पहुंचेगी. 

भारत-पाकिस्तान मैच का टिकट

StubHub प्लेटफॉर्म पर पर टिकट की कीमत भारतीय मुद्रा में 1 करोड़ 86 लाख तक है. भारत-पाकिस्तान मैच का सबसे सस्ता टिकट 1.04 लाख का है, सबसे महंगा टिकट 1.86 करोड़ में मिल रहा है. यह कीमत VVIP सीटों की है और इसमें इन प्लेटफार्म की  फीस और टैक्स भी शामिल है. पिछले साल हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत-पाकिस्तान मैच का सबसे महंगा टिकट 57.15 लाख रुपये का रहा था.

टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया का शेड्यूल 

पहला मैच-5 जून - Vs आयरलैंड, न्यूयॉर्क
दूसरा मैच- 9 जून - VS पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
तीसरा मैच- 12 जून - VS यूएसए, न्यूयॉर्क
चौथा मैच- 15 जून - VS कनाडा, फ्लोरिडा