menu-icon
India Daily

IND vs SL 1st ODI: पहले बैटिंग कर रही श्रीलंका, इन दिग्गजों की वापसी, देखें प्लेइंग 11

IND vs SL 1st ODI: भारतीय टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है. टी20 के बाद अब वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम पहला मैच खेलने उतरी है, जो श्रीलंका के कोलंबो में चल रहा है. देखिए मैच हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्लेइंग 11 तक पूरी डिटेल...

India Daily Live
IND vs SL 1st ODI: पहले बैटिंग कर रही श्रीलंका, इन दिग्गजों की वापसी, देखें प्लेइंग 11
Courtesy: Twitter

IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. पहला मुकाबला कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें मेजबान श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. भारत ने हाल में सूर्या की कप्तानी में टी20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा करते हुए मेजबान टीम का क्लीन स्वीप किया था. अब रोहित की कप्तानी में मेन इन ब्लू इस सीरीज में भी यह कमाल करने की कोशिश में होगी. इस वनडे मैच के साथ ही अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी का शंखनाद हो गया है. 

क्या बोले रोहित शर्मा? 

रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा 'अच्छी पिच है. यहां हमने  बहुत क्रिकेट खेला है और परिस्थितियों को जानते हैं. बहुत सारे बदलाव हुए हैं. मैं खु मैं वापस आ गया हूं, विराट, केएल और श्रेयस अय्यर भी वापस आ गए हैं. कुलदीप भी वापस आ गए हैं.  दुबे भी खेल रहे हैं. हमारे पास काफी अच्छा संतुलन है. हमारा विश्व कप शानदार रहा, हम फिनिशिंग लाइन पार नहीं कर पाए, लेकिन बहुत सारी सकारात्मक बातें थीं. हमने ऐसा माहौल बनाया है जहां खिलाड़ी आकर आजादी से खेल सकते हैं. 

टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर लौट आए हैं. अगर दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक 168 वनडे खेले गए. 99 में भारत जबकि 57 में श्रीलंका को जीत मिली.  इस दौरान 1 वनडे टाई और 11 बेनतीजा रहे. 

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज