Vaibhav Suryavanshi Fight: दांबुला में खेले गए इंडिया ए और श्रीलंका ए के मुकाबले का रोमांच मैच खत्म होने के बाद भी चर्चा में बना हुआ है. सुपर ओवर में हार के बाद मैदान पर हुई बहस और धक्का-मुक्की ने नया विवाद खड़ा कर दिया. अब इस मामले में श्रीलंका क्रिकेट ने कार्रवाई करते हुए खिलाड़ियों को सजा दी है.
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच 15 जून को खेले गए मुकाबले के बाद मैदान पर तनाव का माहौल बन गया था. मैच खत्म होने के बाद भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के कुछ खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई. देखते ही देखते बहस बढ़ गई और खिलाड़ियों को अलग करना पड़ा. इस घटना के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने पूरे मामले की समीक्षा की. रिपोर्ट के अनुसार, विवाद में शामिल खिलाड़ियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है. इनमें श्रीलंका के खिलाड़ी विशेन हलम्बगे का नाम भी शामिल है. यही वह खिलाड़ी थे जिनके साथ वैभव सूर्यवंशी की तीखी बहस हुई थी और विवाद बढ़ने पर दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बन गई थी.
🚨 HEATED ARGUMENT BETWEEN VAIBHAV AND SRI LANKA 🚨
Sri Lankan Players : This is not an IPL, this Int'l cricket 🧐
Vaibhav Sooryavanshi : This is not the end of the tournament, just a normal match 🤪
Sri Lankan started this and Vaibhav ended it 😳pic.twitter.com/QDNbFftd0t— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) June 15, 2026Also Read
- France vs Senegal: फ्रांस और सेनेगल के मुकाबले में छुपा 24 साल पुराना बदला, जानें भारत में कब और कहां देखें LIVE
- Argentina vs Algeria: फीफा वर्ल्ड कप में कल उतरेगी मेस्सी की अर्जेंटीना, जानें भारत में कब-कहां देखें और संभावित Playing XI
- FIFA World Cup 2026: 'देश से निकल जाओ...', मैच के बाद अमेरिका में ईरान के साथ हुआ बुरा सलूक, कोच का रोया दिल
इस विवाद में श्रीलंका के खिलाड़ी विशेन हलम्बगे का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. बताया जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी और हलम्बगे के बीच ही सबसे तीखी बहस हुई थी. मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल इतना गर्म हो गया कि साथी खिलाड़ियों को बीच में आना पड़ा. मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार की थी. उसी रिपोर्ट के आधार पर श्रीलंका क्रिकेट ने अनुशासनात्मक कदम उठाए.
श्रीलंका ए के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला भी इस कार्रवाई की जद में आए है. दिलचस्प बात यह है कि डिकवेला विवाद को शांत कराने वालों में शामिल थे. उन्होंने मैदान पर दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की थी. रिपोर्ट के मुताबिक, उन पर यह कार्रवाई विवाद की वजह से नहीं हुई. मैच के दौरान बार-बार और ज्यादा अपील करने को अनुशासनहीनता माना गया, जिसके चलते उन्हें भी दंड दिया गया.