श्रेयस के साथ धोखा, क्या एशियाई खेलों तक सीमित थी कप्तानी? BCCI इस प्लेयर को बनाना चाहती है कप्तान!

रिपोर्ट्स आ रही है कि भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर को सिर्फ सितंबर-अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों तक के लिए भारत का कप्तान बनाया गया है, इसके बाद शुभमन गिल के कप्तानी संभालने की उम्मीद जताई जा रही है.

X
Meenu Singh

भारतीय क्रिकेट में टी20 टीम की कप्तानी को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत के दौरे पर हैं. इंग्लैंड और आयरलैंड सीरीज से पहले बीसीसीआई ने टी20 टीम के नेतृत्व में बदलाव किया था. बोर्ड ने विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपने का फैसला लिया था. लेकिन अब एक बार फिर से खबरों के  बाजार में कप्तान बदलाव की बातें तेज हो गई हैं.  

हालिया जानकारी के अनुसार चयन समिति ने नेतृत्व को लेकर लंबी अवधि की रणनीति तैयार की है. फिलहाल श्रेयस अय्यर एशियाई खेलों तक टीम की कमान संभालते नजर आ सकते हैं. इसके बाद शुभमन गिल को टी20 टीम का नया कप्तान बनाने पर विचार किया जा रहा है. इस बदलाव को भविष्य की योजनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है.

अय्यर के साथ हुआ धोखा?

दरअसल कुछ विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार BCCI ने श्रेयस अय्यर के ऊपर केवल एशियाई खेलों तक का ही भरोसा दिखाया है. रिपोर्ट्स है कि अय्यर को केवल सितंबर और अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों तक टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई है. चयनकर्ताओं का मानना है कि इस टूर्नामेंट तक अनुभव और संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. इसके बाद नेतृत्व में बदलाव की संभावना पर गंभीरता से विचार किया जा सकता है. इस खबर से अय्यर के बार फिर से खुद को ठगा हुआ महसूस करेंगे. 


 

गिल को लेकर तैयार हो रही नई योजना

सूत्रों के मुताबिक चयन समिति लंबे समय के लिए शुभमन गिल को क्रिकेट के तीनों प्रारूप के कप्तान के रूप में देख रही है. गिल को भविष्य का प्रमुख चेहरा माना जा रहा है. जिस कारण बोर्ड कप्तानी के लिए गिल को रूख कर सकती है. गिल की निरंतरता और नेतृत्व क्षमता ने चयनकर्ताओं का काफी प्रभावित किया है, जिस कारण वह ऐसा फैसला ले सकते हैं. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. India Daily इस खबर की पुष्टि नहीं करता है. 

भविष्य को ध्यान में रखकर फैसला

भारतीय क्रिकेट में अगले कुछ सालों में कई बड़े ICC टूर्नामेंट होने हैं. ऐसे में चयनकर्ता एक ऐसे कप्तान की तलाश में हैं जो लंबे समय तक टीम का नेतृत्व कर सके. माना जा रहा है कि इसी सोच के तहत युवा खिलाड़ियों को ज्यादा जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है.

डेब्यू सीरीज में मिली करारी शिकस्त 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया. बतौर कप्तान आयरलैंड के खिलाफ उनकी पहली सीरीज थी, जिसमें मेजबान टीम ने भारत को करारी शिकस्त देते हुए सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया था.