IPL 2024 Final KKR Vs SRH Photoshoot : 26 मई को आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. एक तरफ कोलकाता नाइटराइडर्स तो दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद होगी. दोनों टीम जीत हासिल करने के उद्देश्य से कल चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों प्वाइंट टेबल की टॉप टू टीमें हैं. अब बस ट्रॉफी की लड़ाई का इंतजार है. आईपीएल की ट्रॉफी ने आज कई जगहों का सफर किया. केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर और एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस के साथ IPL ट्रॉफी ने रेतिली नाव से लेकर झूले तक का सफर तय किया. फाइनल से पहले फोटोशूट हुआ. फोटोशूट में अलग-अलग जगहों पर ट्रॉफी के साथ फोटो क्लिक की गईं. दोनों कप्तान फोटोशूट के लिए टेंपो से शूटिंग स्थल तक पहुंचे थे.
आईपीएल के सोशल मीडिया हैंडल पर दोनों कप्तानों के साथ आईपीएल ट्रॉफी की तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
टेंपों से फोटोशूट के लिए पहुंचे श्रेयस और कमिंस
आईपीएल 2024 के फोटोशूट के लिए दोनों कप्तान टेंपो से शूटिंग स्थल पर पहुंचे. आईपीएल के आफीसियल इंस्टाग्राम हैंडल से ये वीडिये शेयर किया गया है.
क्वालीफायर वन में टेबल टॉपर केकेआर ने एसआरएच को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. वहीं, हैदराबाद ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान को 36 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. फाइनल मैच से पहले दोनों टीमें तैयारी में जुटी हैं. इसी बीच आईपीएल ट्रॉफी का फोटोशूट हुआ. इस फोटोशूट में आईपीएल ट्रॉफी ने चेन्नई की रेतीली बीच से लेकर झूले और फिर टेंपों तक का सफर तय किया.
फोटोशूट की तस्वीरें आईपीएल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की गई हैं. तस्वीरों के लिए कैप्शन दिया गया- "दो कप्तान एक ट्रॉफी और चेन्नई की खूबसूरत शाम. सभी की निगाहें टाटा आईपीएल के फाइनल पर."
आज फोटोशूट में ये ट्रॉफी दो कप्तानों के पास थी लेकिन कल ये चमचमाती ट्रॉफी किसी एक कप्तान के पास ही होगा. कल शाम साढ़े 7 बजे के लिए चेपॉक पूरी तरह से फाइनल के लिए तैयार हो चुका है. फैंस भी बेहद उत्साहित हैं