Shikhar Dhawan: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर बल्लेबाज अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. उन्होंने अपने बेटे 'जोरावन' के नाम के चिट्टी लिखी है. शिखर धवन का अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हो गया है. जिसके बाद से ही शिखर अपने बेटे से नहीं मिल पाए हैं. वहीं जोरावर के जन्मदिन पर पापा शिखर ने अपने बेटे के नाम इंस्टाग्राम पर एक इमोशन पोस्ट किया है. जिसके पढ़ने के बाद हर कोई भावुक हो रहा है.
शिखर धवन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. हालांकि वो आईपीएल के पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से कप्तानी करने नजर आए थे. वहीं अपने बेटे जोरावर के बर्थडे पर पोस्ट करते हुए शिखर ने लिखा है, 'आपसे आखिरी बार एक साल पहले मिला था. पिछले तीन महीनों से सारी जगहों (सोशल साइट्स, मोबाइल) से ब्लॉक हो चुका हूं. इसी वजह से आपके बर्थडे पर वही पुरानी फोटो शेयर कर रहा हूं और आपसे कहना चाहता हूं. बेटे जोरावर आपको जन्मदिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं. आज भले ही हम सीधे तौर पर न जुड़े हों. पर मैं टेलीपैथी (भावनात्मक रूप से) आपसे हमेशा जुड़ा रहुंगा. मुझे आप पर बेहद गर्व है और ये भी पता है कि आप एक अच्छे इंसान बन रहे हो. जो कार्य कर रहे हो वो भी अच्छा है. आपके पापा आपको बहुत प्यार करते है और याद भी करते हैं. वह हमेशा पॉजीटिव रहते है और आपसे मिलने के लिए भगवान की कृपा का इंतजार करते हैं. आप शरारती भी बनो लेकिन डिस्ट्रैक्टिव मत रहना. दूसरा की मदद करना, विनम्रता, धैर्य बनाए रखना, दयालु बनो और मजबूत बनो. बिना मिले भी आपके लिए लगभग हर रोज मैसेज लिखता हूं. आपके हर रोज की जिंदगी और हाल चाल जानना चाहता हूं. आपको ढेर सारा प्यार, जोरावर.
शिखर धवन के इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस भावुक हो जा रहे हैं. इसके साथ ही उनकी पत्नी के रवैया को गलत भी बता रहे हैं. एक फैन ने लिखा है कि शिखर जितने अच्छे क्रिकेटर हैं उससे कहीं ज्यादा बेहतरीन इंसान भी हैं.