menu-icon
India Daily

संजू सैमसन के साथ फिर धोखा? AFG वनडे सीरीज में नजरअंदाज! मैनेजमेंट इस खिलाड़ी को दे सकती है मौका

रिपोर्ट्स के अनुसार 14 जून से शुरु हो रहे भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज में चयनकर्ता एक बार फिर से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को नजरअंदाज कर सकते हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
संजू सैमसन के साथ फिर धोखा? AFG वनडे सीरीज में नजरअंदाज! मैनेजमेंट इस खिलाड़ी को दे  सकती है मौका
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: IPL 2026 खत्म होते ही भारतीय क्रिकेट टीम एक नए मिशन पर उतरने जा रही है. टूर्नामेंट के समापन के तुरंत बाद ही टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलना है. IPL फाइनल के ठीक पांच दिन बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान की मेजबानी करेगी. हालांकि सीरीज से पहले ही इसे लेकर कई बड़ी खबरें आ रही हैं, जिसने सबको हैरानी में डाल दिया है.

खास बात यह है कि इस दौरे में कई नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है, जबकि कुछ बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. सीरीज से ठीक पहले रिपोर्ट्स का कहना है कि एक बार फिर से स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) के साथ धोखा हो सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि एक बार फिर से टीम मैनेजमेंट संजू को नजरअंदाज कर सकती है. 

संजू सैमसन के साथ फिर मिलेगा धोखा? 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IND vs AFG वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून से होगी, जिसमें एक बार फिर से संजू सैमसन के साथ धोखा हो सकता है. सीरीज से पहले कुछ विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि टी20 विश्व कप में अहम भूमिका निभाने के बावजूद वनडे टीम में उन्हें बेंच पर बैठना पड़ सकता है. चयनकर्ता फिलहाल उन खिलाड़ियों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं जो आने वाले बड़े टूर्नामेंटों की योजनाओं में फिट बैठते हैं. 

ईशान किशन की वापसी पर सबकी नजर

इस सीरीज की सबसे बड़ी चर्चा ईशान किशन को लेकर हो रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, वनडे टीम में विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल (KL Rahul) पहली पसंद होंगे, जबकि किशन को दूसरा विकल्प माना जा रहा है. शानदार फॉर्म में चल रहे किशन ने पिछले कुछ महीनों में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है. टी20 विश्व कप 2026 में अपनी जगह बनाने के बाद अब वह आईपीएल में भी लगातार दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.

भविष्य की तैयारी में जुटा BCCI

बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए BCCI 19 मई को टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है. BCCI ने खिलाड़ियों को टेस्ट मैच की तैयारी शुरू करने का संदेश भी दे दिया है. बोर्ड का मुख्य फोकस 2027 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 50 ओवर विश्व कप और 2028 टी20 विश्व कप की तैयारियों पर है. ऐसे में अफगानिस्तान सीरीज को भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.