menu-icon
India Daily

ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया, साईं सुदर्शन के बाद अर्शदीप ने तिलक के काले रंग का उड़ाया मजाक; VIDEO VIRAL

पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में तिलक वर्मा को अर्शदीप सिंह काला कहता हुए दिखे.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया, साईं सुदर्शन के बाद अर्शदीप ने तिलक के काले रंग का उड़ाया मजाक; VIDEO VIRAL
Courtesy: X

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच मैदान के बाहर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया. वीडियो में उन्होंने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा को सरल शब्दों में काला कहा. इसके बाद फैंस उन पर भड़क उठे. लोगों ने कहा कि एक भारतीय क्रिकेटर के साथ कैमरे पर यह रवैया ठीक नहीं.

मजाक-मजाक में रंगभेद

14 मई को पोस्ट किए गए एक छोटे वीडियो में अर्शदीप सिंह अपने साथी खिलाड़ियों के बीच मजाकिया अंदाज में बातचीत करते नजर आए. इसी दौरान उन्होंने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा से पूछा, “ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया?” इसके बाद उन्होंने नमन धीर को पंजाब का “नूर” बताया. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे रंगभेद बताया. कुछ ही समय में यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया.

चर्चा में मुंबई इंडियंस का पोस्ट 

विवाद के बाद मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में तिलक वर्मा ने नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. मैच के बाद मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर तिलक वर्मा का एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म “ऐ दिल है मुश्किल” का गाना चल रहा था, जिसमें “अंधेरा तेरा मैंने ले लिया” वाली लाइन सुनाई दी. हालांकि फ्रेंचाइजी ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया लेकिन सोशल मीडिया पर इसे अर्शदीप के वीडियो का जवाब माना जाने लगा.

साईं सुदर्शन को भी कहा काला

यह पहला मौका नहीं है जब अर्शदीप सिंह सोशल चर्चा में आए हों. इससे पहले उनके यूट्यूब चैनल से युजवेंद्र चहल का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें चहल फ्लाइट के दौरान वेपिंग करते नजर आए थे. उस घटना के बाद भी सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था. इससे पहले भी एकवीडियो के दौरान अर्शदीप ने कैमरा साई की तरफ घुमाया था और कहा, "रुको, मुझे अपने कैमरे का लेंस साफ करने दो. यह साई को ठीक से कैप्चर नहीं कर पा रहा है. वीडियो में कैमरा साई के होंठों को कैप्चर नहीं कर पा रहा है." यह भी उनके रंग को लेकर कहा गया था.

Topics