IPL 2026: आईपीएल में भारत का 'एल क्लासिको' शुक्रवार को 5-5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. इस मैच में रोहित और धोनी के बाहर होने के बाद फैंस के अंदर निराशा भर गई थी, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए महावीर बने संजू सैमसन ने एक बार फिर सीएसके को अपने कंधों पर उठा लिया है. इतिहास रचते हुए सैमसन IPL मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 100 रन बनाने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के पहले बल्लेबाज बन गए. वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 54 गेंदों पर 101 रनों की नाबाद पारी खेली. क्रीज पर रहते हुए सैमसन ने 10 चौके और 6 छक्के जड़े.
IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के साथ हुई ट्रेड डील में वह चेन्नई में शामिल हुए थे. इस ट्रेड में राजस्थान को रविंद्र जडेजा मिले थे. कुल मिलाकर, सैमसन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए IPL मैचों में शतक बनाने वाले सनथ जयसूर्या और रोहित शर्मा के बाद तीसरे बल्लेबाज हैं.
सनथ जयसूर्या मुंबई इंडियंस 114* 48 9/11 237.5 मुंबई (WS) 14 मई, 2008
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस 105* 63 11/5 166.66 मुंबई (WS) 14 अप्रैल, 2024
संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स 101* 54 10/6 187.04 मुंबई (WS) 23 अप्रैल, 2026
एक तरफ जयसूर्या ने 14 मई, 2008 को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए IPL मैच में MI के लिए 48 गेंदों पर 114 रनों की नाबाद पारी खेली थी. वहीं रोहित ने 14 अप्रैल, 2024 को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के लिए 63 गेंदों पर 105 रन बनाए थे.
गुरुवार को MI के खिलाफ सैमसन का यह शतक इस साल के IPL में उनका दूसरा शतक है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ CSK के मैच में भी उन्होंने 11 अप्रैल को एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में 115 रनों की नाबाद पारी खेली थी. सैमसन के नाम अब IPL में पांच शतक हो गए हैं. उनसे ज़्यादा IPL शतक सिर्फ़ विराट कोहली (8), जोस बटलर (7) और क्रिस गेल (6) ने बनाए हैं.
सैमसन CSK के सिर्फ दूसरे ऐसे बल्लेबाज़ भी हैं जिन्होंने IPL के एक ही सीजन में एक से ज्यादा शतक बनाए हैं. IPL के 2018 सीजन में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने भी CSK के लिए दो शतक बनाए थे.