SA20 Final: जिसका बल्ला पूरे सीजन गरजा वो खिताबी जंग में फ्लॉप, Markram की टीम बनी चैंपियन

SA20 Final: SA20 के दूसरे सीजन में सनराइजर्स ईस्टर्न केप चैंपियन बनी है. फाइनल में उसने डरबन सुपर जायंट्स को हराया. हेनरिक क्लासेन खिताबी मैच में फ्लॉप रहे.

India Daily Live

SA20 Final: साउथ अफ्रीका में खेले गए SA20 के दूसरे सीजन में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम चैंपियन बनी है. एडिन मार्क्रम की कप्तानी वाली इस टीम ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता है. फाइनल मुकाबले में केशव महाराज की कप्तानी वाली डरबन सुपर जायंट्स को करारी शिकस्त मिली. 10 फरवरी को कैपटाउन में खिताबी मुकाबला खेला गया, जिसमें डरबन की टीम 205 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 17 ओवर में 115 रन पर ऑलआउट हो गई. 

ये खिलाड़ी बना हीरो

चैंपियन बनी सनराइजर्स के लिए फाइनल में 38 साल अनुभवी रूलोफ वैन डर मर्व ने 4 ओवर में 31 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए. उन्हें इस फाइनल मुकाबले का मैन ऑफ द मैच भी चुना गया.