IPL 2026: RCB और KKR की टक्कर पर टिकी फैंस की नजरें, जानें कब और कहां देख सकते हैं 57वां मैच का लाइव स्ट्रीमिंग

आरसीबी और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला आज रायपुर में खेला जाएगा. मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा. चलिए जानते हैं फैंस इसे कहां पर लाइव देख सकते हैं.

Pinterest
Km Jaya

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबलों के बीच आज फैंस की नजरें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मैच पर टिकी हैं. टूर्नामेंट का 57वां मुकाबला 13 मई को शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.

आरसीबी फिलहाल 14 अंकों के साथ प्लेऑफ की रेस में मजबूत स्थिति में है लेकिन टीम की बल्लेबाजी हाल के मैचों में चिंता का विषय बनी हुई है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में टीम ने मुश्किल से लक्ष्य हासिल किया था. कप्तान रजत पाटीदार का खराब फॉर्म टीम के लिए परेशानी बना हुआ है. हालांकि देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड ने टीम को कुछ मजबूती दी है.

कोलकाता नाइट राइडर्स की क्या है स्थिति?

दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स शानदार लय में नजर आ रही है. टीम लगातार चार मैच जीतकर इस मुकाबले में उतर रही है. सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा की गेंदबाजी विपक्षी टीमों के लिए बड़ी चुनौती बन रही है. अगर रायपुर की पिच धीमी रही तो आरसीबी के बल्लेबाजों को मुश्किल हो सकती है.

कौन से स्थान पर है केकेआर?

केकेआर फिलहाल नौ अंकों के साथ आठवें स्थान पर है और प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उसे यह मैच जीतना बेहद जरूरी है. बल्लेबाजी में रिंकू सिंह, फिन एलन और कैमरून ग्रीन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि मुकाबला उसके तुरंत बाद शुरू होगा. भारत में इस मैच का लाइव टेलीकास्ट JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहां फैंस इस हाईवोल्टेज मुकाबले का आनंद ले सकेंगे. 

खिलाड़ियों के नाम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जैकब बेथेल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, वेंकटेश अय्यर, विक्की ओस्तवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, फिल साल्ट, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, मथीशा पथिराना, सौरभ दुबे, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.