नई दिल्ली: IPL 2026 का आज 56वां मैच है. आज 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और अहमदाबाद में 2022 की विजेता गुजरात टाइटन्स (GT) आपस में भिड़ेंगी. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. बता दें कि दोनों टीमों के पास 14-14 प्वाइंट्स हैं. जो भी इस मैच में जीतेगा उसे दो और प्वाइंट्स मिलेंगे, जिससे उसका टोटल 16 प्वाइंट्स हो जाएगा, जो प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए काफी है.
मैच: गुजरात टाइटन्स (GT) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
समय: शाम 7:30 बजे (IST)
स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
GT बनाम SRH कई चैनल्स पर प्रसारित किया जाएगा. इस मुकाबले को आप घर बैठे जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर पाएंगे.
इससे पहले ये दोनों टीमें सात बार एक-दूसरे के सामने आ चुकी हैं. फिलहाल गुजरात टाइटन्स का पलड़ा भारी है. इस टीम ने अभी तक 5 मैच जीते हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने एक मैच जीता है. एक मैच बारिश के चलते कैंसिल हो गया था.
रिपोर्ट्स के अनुसार, आज अहमदाबाद में मौसम गर्म और उमस भरा रहने वाला है. शाम के समय तापमान 41 डिग्री तक रहेगा. वहीं, औसत ह्यूमिडिटी 20 फीसद रहेगी.
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अरशद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बराड़ और शाहरुख खान
सनराइजर्स हैदराबाद: इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदू मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ट्रैविस हेड, साकिब हुसैन और ब्रायडन कार्से