LSG VS PBKS: IPL 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. जोश इंग्लिश ने इस मैच में ताबड़तोड़ 44 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली है. पंजाब ने इस मैच को 12 गेंद रहते हुए 7 विकेट से जीत लिया है.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत थोड़ी धीमी रही. इसके बाद मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी के बावजूद बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी संभाली. जोश इंग्लिस ने 44 गेंदों में 72 रन बनाए. कप्तान ऋषभ पंत और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने भी योगदान दिया. 20 ओवर में लखनऊ ने 196 रन बनाकर पंजाब के सामने बड़ा लक्ष्य रखा.
197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने शुरुआती ओवरों में ही दो अहम विकेट गंवा दिए थे और दबाव बढ़ता नजर आने लगा था. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने मैच की तस्वीर बदल दी. प्रभसिमरन ने तेज रन गति बनाए रखते हुए अर्धशतक पूरा किया. वहीं अय्यर लगातार लखनऊ के गेंदबाजों पर दबाव बनाते रहे.
श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 51 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए. उनकी इस पारी में कई शानदार चौके और छक्के शामिल रहे. उन्होंने अंत तक विकेट संभाले रखा और मैच को शानदार अंदाज में फिनिश किया. प्रभसिमरन सिंह ने भी 69 रन की अहम पारी खेलकर कप्तान का बेहतरीन साथ दिया. पंजाब ने सिर्फ 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया;
इस जीत के बाद पंजाब किंग्स के 14 मैचों में 15 अंक हो गए हैं. टीम ने 7 मुकाबले जीते, 6 हारे जबकि एक मैच रद्द रहा. अब पंजाब की नजर राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले पर टिकी हुई है. अगर राजस्थान अगला मैच हारती है, तो पंजाब के लिए प्लेऑफ का रास्ता खुल सकता है.