Pro Kabaddi League 2023: 22 फरवरी तक चलेगा टूर्नामेंट, यहां देख लीजिए शेड्यूल से लेकर टीमों तक पूरी डिटेल
Pro Kabaddi League 2023 Season 10: प्रो कबड्डी के 10वें सीजन की शुरुआत 2 दिसंबर 2023 से हो गई है. जानिए इस लीग से जुड़ी जरूरी जानकारी.
Pro kabaddi league 2023 schedule: देश में प्रो कबड्डी लीग 2023 का दसवां सीजन शुरू हो गया है. इस टूर्नामेंट के लीग स्टेज मैच 2 दिसंबर 2023 से 21 फरवरी 2024 तक खेले जाएंगे. इसके बाद प्लेऑफ के शेड्यूल की घोषणा की जाएगी. कुल 12 शहरों में इसका आयोजन किया जा रहा है.
भारत की दूसरी सबसे फेसम स्पोर्ट्स लीग
पीकेएल का 10वां सीजन कैरावन फॉर्मेट में हो रहा है. यानी इसमें शामिल सभी 12 फ्रेंचाइजी टीमों के घरेलू शहरों में मुकाबले होंगे. इस लिहाज से फैंस अपने पसंदीदा सितारों को अपने-अपने शहर में करीब से देख सकेंगे.इंडियन प्रीमियर लीग IPL के बाद पीकेएल भारत में दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्पोर्ट लीग है.
साल 2014 में शुरुआत हुई थी
प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत साल 2014 में हुई थी. पहले सीजन से इस लीग को लोगों का काफी प्यार और सराहना मिली है. पहले इस लीग में 8 टीमें खेलती थीं, लेकिन 2019 के बाद कुल 12 टीमें कर दी गई हैं. पहले सीजन से लेकर अब तक 6 अलग-अलग टीमों ने ट्रॉफी पर कब्जा किया है.
भारत में प्रो कबड्डी लीग 2023 कहां देख सकेंगे
प्रो कबड्डी लीग 2023 को आप लाइव स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं. इनमें स्टार स्पोर्ट्स 1 (एचडी+एचडी), स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (एसडी+एचडी), स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़, स्टार स्पोर्ट्स 2 (एचडी+एसडी) शामिल हैं. इनके अलावा फैंस डिज़्नी+हॉटस्टार मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर भी मुकाबलों को लाइव देख सकते हैं.
Pro kabaddi league 2023 की टीमों की लिस्ट
यूपी योद्धा
पटना पाइरेट्स
बंगाल वॉरियर्स
हरियाणा स्टीलर्स
जयपुर पिंक पैंथर्स
दबंग दिल्ली के.सी.
बेंगलुरु बुल्स
गुजरात जायंट्स
पुनेरी पलटन
तमिल थलाइवा
तेलुगु टाइटंस
यू मुंबा