menu-icon
India Daily

मैदान पर छक्के छुड़ाने वाले पृथ्वी शॉ प्यार में हुए 'क्लीन बोल्ड', लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई; यहां जानें दुल्हनिया की पूरी कुंडली

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से 8 मार्च को सगाई कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को साझा किया. आकृति एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं.

KanhaiyaaZee
मैदान पर छक्के छुड़ाने वाले पृथ्वी शॉ प्यार में हुए 'क्लीन बोल्ड', लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई; यहां जानें दुल्हनिया की पूरी कुंडली
Courtesy: Instagram/prithvishaw

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के आक्रामक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार अपनी बल्लेबाजी के लिए नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी के नए अध्याय के लिए. 8 मार्च यानी रविवार को पृथ्वी ने अपनी लंबे समय की साथी आकृति अग्रवाल के साथ सगाई की अंगूठी पहन ली है. अर्जुन तेंदुलकर की शादी के ठीक बाद हुई इस सगाई ने प्रशंसकों को चौंका दिया है. सोशल मीडिया पर तस्वीरें आते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया है.

पृथ्वी शॉ ने अपनी सगाई की घोषणा इंस्टाग्राम के जरिए एक बेहद भावुक पोस्ट लिखकर की. उन्होंने अपनी मंगेतर आकृति के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा कि यह उनकी जिंदगी की सबसे 'परफेक्ट इनिंग्स' है. मैदान पर छक्के लगाने वाले शॉ अब अपनी गृहस्थ जीवन की पारी खेलने के लिए तैयार हैं. क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों और साथी खिलाड़ियों ने इस जोड़े को सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PRITHVI PANKAJ SHAW (@prithvishaw)

अर्जुन तेंदुलकर से खास कनेक्शन 

पृथ्वी की यह सगाई उनके बचपन के दोस्त अर्जुन तेंदुलकर की शादी के महज तीन दिन बाद हुई है. अर्जुन ने 5 मार्च को सात फेरे लिए थे और अब उनके सबसे करीबी दोस्त पृथ्वी ने भी अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया है. क्रिकेट जगत के इन दो युवा सितारों की खुशियों ने प्रशंसकों के बीच नया उत्साह भर दिया है. दोनों ने एक साथ क्रिकेट सीखा है और अब जीवन के नए पड़ाव पर हैं.

कौन हैं आकृति अग्रवाल? 

पृथ्वी की होने वाली पत्नी आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया का एक जाना-माना नाम हैं. वह एक सफल इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ अपनी बेहतरीन स्टाइल और डांस के लिए पहचानी जाती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 32 लाख से ज्यादा चाहने वाले हैं. वहीं उनका यूट्यूब चैनल भी लोकप्रिय है जहां वे लाइफस्टाइल वीडियो साझा करती हैं. वे एक अभिनेत्री के तौर पर भी उभर रही हैं. उनकी खूबसूरती और सादगी सबका दिल जीत रही है.

टिकटॉक से तेलुगु फिल्मों तक 

आकृति का लोकप्रियता तक पहुंचने का सफर दिलचस्प रहा है. कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने टिकटॉक से अपनी पहचान बनानी शुरू की थी. बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर मजबूत पकड़ बनाई. अब वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के बाद बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं. आकृति जल्द ही तेलुगु फिल्म 'त्रिमुखा' के जरिए अपना फिल्मी डेब्यू करेंगी. उनके इस नए करियर की शुरुआत को लेकर उनके प्रशंसकों में काफी उत्सुकता है.