Asian Games 2026

हमारी राहें अलग हैं... सिर्फ छह महीने में पृथ्वी शॉ को छोड़कर गईं मंगेतर आकृति अग्रवाल, इंस्टाग्राम पर किया रिश्ता खत्म करने का ऐलान

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है. आकृति ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी.

X
Ashutosh Rai

पृथ्वी शॉ की निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने खुद स्थिति साफ कर दी है. आकृति ने सोशल मीडिया पर बताया कि दोनों ने अलग होने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि रिश्ते में प्यार और परवाह के बावजूद उनके भविष्य के रास्ते अलग हो गए.

आकृति ने खुद किया रिश्ता खत्म होने का ऐलान

आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने और पृथ्वी शॉ ने अलग होने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि दोनों की जिंदगी से जुड़ी जरूरतें और भविष्य को लेकर लक्ष्य अलग थे. इसी वजह से मौजूदा हालात को देखते हुए रिश्ते को आगे बढ़ाना सही नहीं लगा. आकृति ने यह भी कहा कि दोनों के बीच प्यार और परवाह रही है लेकिन उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि उनकी राहें अब साथ नहीं हैं. उन्होंने लोगों से इस फैसले पर अटकलें नहीं लगाने और उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील भी की.

धोखा मिलने की अफवाह के बाद बढ़ी थी चर्चा

दोनों के रिश्ते में परेशानी की चर्चा जुलाई में उस समय शुरू हुई थी, जब आकृति ने इंस्टाग्राम पर धोखा मिलने से जुड़ी बात लिखी थी. उन्होंने तब कहा था कि उन्हें कई बार धोखा दिया गया लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर पृथ्वी और आकृति के रिश्ते को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे. हालांकि, उस समय दोनों की ओर से रिश्ते को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई थी. अब आकृति के नए पोस्ट के बाद दोनों के अलग होने की पुष्टि हो गई है.


मार्च में धूमधाम से हुई थी सगाई

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल मार्च में धूमधाम से सगाई की थी. आकृति सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 35 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बताए जाते हैं. वहीं पृथ्वी शॉ पिछले कुछ समय से क्रिकेट में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. टीम इंडिया में उनकी वापसी नहीं हो पाई है और IPL में भी उन्हें खेलने के मौके कम मिले हैं. ऐसे समय में दोनों के अलग होने की खबर सामने आई है.