स्पोर्ट्स: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबादी की. प्रसिद्ध कृष्णा की धारदार गेंदबादी के दम पर भारत ने मेहमान टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक लिया, हालांकि, क्विंटन डी कॉक की शतकीय पारी की बदौलत अफ्रीकी सम्मानजनक लक्ष्य देने में कामयाब रही. प्रसिद्ध कृष्णा ने 9.5 ओवर में 66 रन खर्च करते हुए 4 विकेट झटके. प्रसिद्ध के अलावा कुलदीप यादव ने भी 4 विकेट अपने नाम किए.
One brings two for Prasidh Krishna and #TeamIndia! 😎
South Africa lose Matthew Breetzke and Aiden Markram
Updates ▶️ https://t.co/HM6zm9o7bm#INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ZVyeqzwbVb— BCCI (@BCCI) December 6, 2025Also Read
पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका को शुरुआत में बड़े झटके लगे. लेकिन एक समय मैथ्यू ब्रिट्ज्के और क्विंटन डी कॉक अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. उसी समय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने चौथे ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम को दो महत्वपूर्ण झटके दिए और टीम को दबाव में ला दिया.
आपको बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा 29वां ओवर डाल रहे थे. ओवर की पहली गेंद पर डी कॉक ने एक रन लिया, लेकिन अगली ही गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्रिट्ज्के को एलबीडब्ल्यू आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई. ब्रिट्ज्के ने गेंद को समझने में गलती की और गलत शॉट खेल दिया, गेंद सीधे उनके पैड्स पर जाकर लगी. भारतीय गेंदबाज और फील्डर्स ने जोरदार अपील की. ऑन-फील्ड अंपायर ने तुरंत आउट करार दिया. हालांकि, ब्रिट्ज्के ने DRS लिया, लेकिन वीडियो रिव्यू में भी गेंद स्टंप्स पर लगी नजर आई और वह 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
ओवर की आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने एडन मार्करम को आउट किया. मार्करम ने पिछले मैच में शतक जड़कर साउथ अफ्रीका को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. इस गेंद पर उन्होंने हल्का शॉट खेला, लेकिन गेंद बल्ले से लगकर कवर्स पर खड़े विराट कोहली के पास गई. विराट ने नीचे की ओर डाइव लगाते हुए आसान कैच पकड़ लिया और मार्करम मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए.
इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने 33वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शतकवीर क्विंटन डी कॉक को भी चलता किया. डी कॉक शतक बनाने के बाद काफी खतरनाक नजर आ रहे थे और उनका विकेट भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण था. इससे भारतीय टीम को मैच में वापसी का मौका मिला. दूसरे वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा काफी महंगे साबित हुए थे. उस मैच में उन्होंने 8.2 ओवर में 85 रन खर्च किए थे. दूसरे वनडे में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. हार के बाद प्रसिद्ध कृष्णा के प्रदर्शन को लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे.