menu-icon
India Daily

PCB ने चयन समिति में की 3 नई नियुक्तियां, 5 साल का बैन झेलने वाले पूर्व कप्तान को भी मिली खास जिम्मेदारी

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान सलमान बट के साथ दो पूर्व खिलाड़ियों को मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज का सलाहकार सदस्य नियुक्त किया है. जानिए

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
PCB ने चयन समिति में की 3 नई नियुक्तियां, 5 साल का बैन झेलने वाले पूर्व कप्तान को भी मिली खास जिम्मेदारी
Courtesy: Salman Butt, Twitter

हाइलाइट्स

  • सलमान बट पर 2010 में लगा था 5 साल का बैन.
  • वनडे विश्व कप 2023 में लीग स्टेज से बाहर हुई थी पाकिस्तान की टीम.
  • विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पीसीबी में लगातार हो रहे बदलाव.

PCB: वनडे विश्व कप 2023 में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में लगातार बदलवा हो रहे हैं. पीसीबी ने चयन समित में तीन नई नियुक्तियां हुई हैं. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल, राव इफ्तिखार अंजुम और सलमान बट को मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज का सलाहकार सदस्य नियुक्त किया है. ये पहली बार है जब 5 साल का बैन झेलने वाले सलमान बट को पीसीबी ने कोई जिम्मेदारी दी है. 

इन पूर्व  खिलाड़ियों को बनाया गया सलाहकार सदस्य 

सलाहकार सदस्य बने सलमान बट, कमरान अकमल और राव इफ्तिखार अंजुम न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम चयन में वहाब रियाज की मदद करेंगे. यह उनका पहला टास्क होगा. 

2010 में लगा था 5 साल का बैन

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट इंग्लैंड के खिलाफ 2010 में खेले गए टेस्ट मैच के फिक्सिंग के लिए दोषी पाए गए थे.  जिसके बाद उन पर 5 साल का बैन भी लगाया गया था. उन्होंने 2016 में फिर से क्रिकेट में वापसी की, लेकिन नेशनल टीम में जगह नहीं बना सके थे. 

सलमान बट के नाम 8 शतक

सलमान बट ने पाकिस्तान के लिए 33 टेस्ट, 78 वनडे औऱ 24 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट और वनडे में उनके नाम कुल 8 शतक हैं. दिलचस्प बात ये है कि बट पाकिस्तान का कप्तान रहते हुए बैन हुए थे, जिसके बाद वह कभी दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाए.

PCB में हुए ये बड़े बदलाव

वनडे विश्व कप में पाकिस्तान लीग स्टेज से बाहर हो गई थी. इस खराब प्रदर्शन के बाद पीसीबी ने वहाब रियाज को टीम का प्रमुख चयनकर्ता बनाया है. वहीं टीम के नए डायरेक्टर के रूप में मोहम्मद हफीज की नियुक्ति की गई है. बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद टेस्ट की कमान शान मसूद जबकि टी20 की कमान शाहीन शाह अफरीदी को दी गई है.