नई दिल्ली: एग्जिट पोल अनुमानों में कांग्रेस को तेलंगाना में सरकार बनाने की दौड़ में सबसे आगे दिखाए जाने के बाद BRS की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है. तेलंगाना सरकार के मंत्री और भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने सटीक पोल हमें अच्छी खबर देंगे. केटी रामा राव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा "बहुत दिनों बाद चैन की नींद आई. एग्जिट पोल में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन सटीक सर्वेक्षण हमें अच्छी खबर देंगे."
केटी रामा राव का ट्टीट
After a long time had a peaceful sleep 😴
Exit polls can take a hike
Exact polls will give us good news. 👍#TelanganaWithKCR— KTR (@KTRBRS) December 1, 2023Also Read
केटीआर ने एग्जिट पोल को गलत साबित होने का दावा करते हुए 70 सीटें जीतने का बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा "असली फैसला 3 दिसंबर को आएगा. जो लोग तेलंगाना के मतदाताओं को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं, उनको धक्का लगेगा. एग्ज़िट पोल कोई नई बात नहीं है. हम 70 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में वापस आएंगे. हमने पहले भी एग्जिट पोल को गलत साबित किया है. हम इसे फिर से करेंगे.बीआरएस 3 दिसंबर को 70+ सीटों के साथ सत्ता में लौटेगी.यह एक अतार्किक एग्जिट पोल है."
एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की कि कांग्रेस तेलंगाना में सरकार में आ सकती है. एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी को इस बार भारी जीत मिलने वाली है. सभी एग्जिट पोल में भी यही बात दिख रही है. हमें 80 से अधिक सीटें मिलने जा रही हैं. एक स्क्रीनिंग कमेटी, एक चयन समिति है और फिर सीडब्ल्यूसी को फैसला लेना है सीएम कौन होगा. हर चीज के लिए एक प्रक्रिया है. पीसीसी अध्यक्ष होने के नाते मुझे आलाकमान के हर आदेश का पालन करना होगा"
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव में कुल मिलाकर 70.28 प्रतिशत मतदान हुआ है. तेलंगाना में बीआरएस, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया है. इस चुनाव में कुल 2,290 प्रतियोगी मैदान में थे. साल 2018 में बीआरएस ने 119 में से 88 सीटें जीतीं और उसका वोट शेयर 47.4 प्रतिशत था. कांग्रेस केवल 19 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी.