नई दिल्ली: मौजूदा IPL 2026 के 29वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को कड़ी टक्कर दी, हालांकि उसके बाद भी एलएसजी पंजाब किंग्स से आगे नहीं निकल पाई. दोनों टीमें 19 अप्रैल को मुल्लनपुर में भिड़ीं और पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने पहली पारी में 254 रन बनाए.
जवाब में, लखनऊ की टीम मात्र 200 रन ही बना सकी और पंजाब ने 54 रनों से जीत हासिल करते हुए टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा. मैच के बाद, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी चोट के बारे में भी जानकारी दी. क्योंकि फैंस उनकी चोट को लेकर काफी चिंतित थे. जिस पर पंत ने कहा कि अब वह पहले से बेहतर हैं.
गौरतलब है कि पंत हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते समय चोटिल हो गए थे. जोश हेजलवुड के खिलाफ खेलने की कोशिश में एक गेंद उनकी बाईं कोहनी पर जा लगी थी. चोट इतनी तेज थी वह मैदान पर ही दर्द में दिखे. बाद में उन्हें फिजियो के साथ मैदान से बाहर जाना पड़ा. हालांकि उसके बाद भी वह पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते दिखे थे.
मैच हारने के बाद जब कप्तान पंत से उनकी कोहनी की चोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'मुझे लगता है कि मेरा हाथ अब बेहतर हो रहा है, लेकिन आज फिर दाएं हाथ पर एक नया चोट मिल गया है, तो लगता है फिर से कुछ नया झेलना पड़ेगा.'
पंजाब किंग्स के 54 रनों से हारने के बाद ऋषभ पंत ने इस पर बात करते हुए कहा कि, 'हार का कोई एक कारण बताना मुश्किल होगा. क्योंकि हम एक कारण की वजह से नहीं हारे हैं. हालांकि टीम के गेंदबाजों ने अच्छा काम किया, लेकिन साथ ही कुछ चिंताजनक फिल्ड भी हैं, हमारे लिए कुछ सकारात्मक पहलू भी हैं जिन पर हम काम कर सकते हैं.'
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह टूर्नामेंट उतार-चढ़ाव भरा जा रहा है. टीम ने अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल 6 मैच खेले हैं. जिनमें से टीम को 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है, टीम ने पिछले लगातार तीन मैच हारकर हार की हैट्रिक लगा दी है. जबकि केवल दो मैच में जीत हांसिल कर 4 अंकों प्राप्त किए. इसके साथ टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है.