menu-icon
India Daily

PBKS vs LSG, Live Streaming: क्या PBKS के विजयी रथ को रोक पाएगी LSG! जानिए यहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

आज शाम पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला खेला जाना है. रविवार की शाम 07:30 बजे पंजाब के घरेलू मैदान महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
PBKS vs LSG, Live Streaming: क्या PBKS के विजयी रथ को रोक पाएगी LSG! जानिए यहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
Courtesy: ANI

नई चंडीगढ़: आज शाम पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला खेला जाना है. रविवार की शाम 07:30 बजे पंजाब के घरेलू मैदान महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पंजाब किंग्स इस टूर्नामेंट की अब तक की सबसे मजबूत टीम दिख रही है. अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स इस सीजन एक अलग ही रूप में नजर आ रही है. 

टीम ने अब तक कुल 5 मैच खेले हैं जिनमें से 4 मैच जीत पंजाब के ही पक्ष में रहा है, वहीं एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. 9 पॉइंट्स के साथ टीम अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है. इस सीजन पंजाब किंग्स ट्रॉफी की प्रबल दावेदार मानी जा रही है.

वहीं दूसरी अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो यह सीजन उनके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहा है. पंत की एलएसजी ने भी अब तक 5 मैच ही खेले हैं जिनमें से टीम को केवल 2 मैच में ही सफलता मिली है बाकि के 3 मैच में उन्हें विपक्षी टीम से मुंह की ही खानी पड़ी है. देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि फैंस घर बैठे मैच कब और कहां देख सकते हैं. 

PBKS vs LSG के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

PBKS vs LSG के बीच IPL 2026 का मैच रविवार को नई चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

PBKS vs LSG के बीच मैच कब खेला जाएगा?

PBKS vs LSG IPL 2026 में 19 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.

PBKS vs LSG के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

PBKS vs LSG के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.

PBKS vs LSG के बीच टॉस किस समय होगा?

PBKS vs LSG के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.

PBKS vs LSG का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

PBKS vs LSG के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

PBKS vs LSG मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?

PBKS vs LSG के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

PBKS vs LSG स्क्वाड

PBKS: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, विशाल निषाद, अजमतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस

LSG: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्टजे, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान. वानिंदु हसरंगा

Topics