चंडीगढ़: मंगलवार की शाम गत वर्ष की उपविजेता पंजाब किंग्स और शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस आमने सामने होंगी. दोनों टीमों की भिड़ंत काफी रोमांचक होने वाली है क्योंकि अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मुकाबले ही खेले गए हैं जिनमें दोनों टीमें 3-3 जीत के साथ बराबरी पर हैं. तो इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखन को मिलेगी.
दोनों टीमों का 2025 का सीजन शानदार रहा और वे प्लेऑफ तक पहुंचीं. जीटी को एलिमिनेटर में एमआई से हार का सामना करना पड़ा, जबकि पीबीकेएस फाइनल में आरसीबी से कड़े मुकाबले में हार गई. अब फैंस इस दिलचस्प मुकाबले को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. तो इस आर्टिकल में जानते हैं कि फैंस मैच के लाइव प्रसारण का लुत्फ कब और कहां उठा सकते हैं.
PBKS vs GT के बीच IPL 2026 का मैच मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा.
PBKS vs GT आईपीएल 2026 में 31 मार्च को भिड़ेंगी.
PBKS vs GT के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला है.
PBKS vs GT के बीच आईपीएल 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा.
PBKS vs GT के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
PBKS vs GT के बीच आईपीएल 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
PBKS: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, और विशाल निशाद.
GT: शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, शाहरुख खान, अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, जयंत यादव, अरशद खान, शाहरुख खान, मानव सुथार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड और पृथ्वी राज यारा.