menu-icon
India Daily

IPL 2026: आज चंडीगढ़ में PBKS और GT के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें दोनों टीमें के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम की ओर बढ़ रहा है. इसी कड़ी में पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाला मुकाबला सीजन की शुरुआत को और भी दिलचस्प बनाने वाला है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL 2026: आज चंडीगढ़ में PBKS और GT के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें दोनों टीमें के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Courtesy: ANI & X (@AhmedGT_ )

चंडीगढ़: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम की ओर बढ़ रहा है, और इसी कड़ी में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाला मुकाबला सीजन की शुरुआत को और भी दिलचस्प बनाने वाला है. दोनों टीमें इस मैच के जरिए न सिर्फ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेंगी, बल्कि शुरुआती बढ़त हासिल करने की रणनीति भी बनाएंगी.

मंगलवार, 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यदविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा. पिछली बार जब दोनों टीमें 2025 में आमने-सामने आई थीं, तब पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 रनों से जीत दर्ज की थी. उस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 97 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि शशांक सिंह ने तेज 44 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक मुकाबला बराबरी का रहा है. आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं, जिनमें दोनों ने 3-3 मुकाबले में जीत दर्ज की है. यह आंकड़ा के आधार पर फैंस को आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. 

बल्लेबाजी में किसका पलड़ा भारी

अब दोनों टीमों के बल्लेबाजी आंकड़े की बात करें तो इसमें गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलो में सबसे ज्यादा रन के साथ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल शीर्ष पर हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 329 रन बनाए हैं. 

उनके अलावा इस सूची में दूसरे पायदान पर भी गुजरात टाइटंस के ही खिलाड़ी साईं सुदर्शन विराजमान हैं. उन्होंने PBKS के खिलाफ 257 रन बनाए हैं. वहीं पंजाब की ओर से शशांक सिंह और शिखर धवन ने भी अहम योगदान दिया है, हालांकि उनके आंकड़े अपेक्षाकृत कम हैं.

पिछली भिड़ंत से सबक

2025 के मैच में पंजाब की जीत का श्रेय उनके संतुलित प्रदर्शन को गया था. जहां बल्लेबाजों ने मजबूत नींव रखी, वहीं अर्शदीप सिंह की अगुवाई में गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और गुजरात की आक्रामक बल्लेबाजी पर रोक लगाई थी.

जीत के साथ IPL 2026 का आगाज करना चाहेंगी टीम

दोनों ही टीमें इस सीजन में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी. पिछले सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स एक ही रूप में नजर आई थी.

पिछले साल पंजाब किंग्स ट्रॉफी अपने नाम करने से चूक गया लेकिन अय्यर इस बार किसी भी कीमत पर ट्रॉफी अपने नाम करने का प्रयास करेंगे. वहीं गुजरात टाइटंस भी इस सीजन अपनी फॉर्म वापसी का प्रयास करेगी. 

Topics