गुवाहाटी: सोमवार की शाम CSK फैंस के लिए आसान नहीं रही, क्योंकि फैंस के चहेते थलापति यानी की सर रवींद्र जडेजा पीली नहीं बल्कि पिंक जर्सी में मैदान पर खेलते नजर आए. वो पल सभी सीएसके फैंस के लिए काफी इमोशनल था जब रवींद्र जडेजा ने सीएसके के खिलाफ विकेट निकाले और खुशी जताई.
हालांकि ये करना रवींद्र जडेजा के लिए भी आसान नहीं था. एक पल तो ऐसा आया जब जडेजा अपने आंसू रोक नहीं पाए और कैमरे ने उनके आंसूओं को कैद कर लिया. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि जडेजा सीएसके को मुश्किल में देखकर भावुक हो गए थे और उनकी आंखों से आंसू झलक आए थे.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सोमवार को गुवाहाटी में जब उनकी पूर्व फ्रेंचाइजी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी, तब जडेजा भावुक और नम आंखों के साथ नजर आए.
जडेजा बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे जब कैमरा उनकी तरफ घूमा. वीडियो अब पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फैंस अब इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. प्रशंसक तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.
Interviewer Asked :"How much do you miss CSK?" 💛
Ravindra Jadeja Said :,"Actually, I’m not missing them right now I’m liking myself in the pink jersey." 💗
But the result is he literally crying we csk fans chat Jaddu #Jadeja #IPL2026 pic.twitter.com/WsP0Tgtq5aAlso Read
- RR vs CSK: मजदूर के बेटे ने IPL में मचाया धमाका! CSK को रौंदते हुए डेब्यू मैच में बिखेरा जलवा, जानिए कौन हैं बृजेश शर्मा?
- 15वां जन्मदिन, 15 गेंदों में फिफ्टी! वैभव सूर्यवंशी ने CSK के खिलाफ जड़ा IPL का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक
- IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की शर्मनाक हार, जडेजा ने लिया बदला, तो सूर्यवंशी ने किया खात्मा
— Naveen 👑 (@itsmeNKM) March 31, 2026
मैच के बाद जब रवींद्र जडेजा से इस मैच के दौरान उनकी फिलिंग्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, 'शुरुआत में यह थोड़ा मुश्किल था, क्योंकि मैं CSK के लिए करीब 12-13 साल तक खेल चुका हूं. इसलिए, जाहिर तौर पर यह एक इमोशनल पल था. लेकिन फिर मैंने सोचा कि यह भी इस सफर का ही एक हिस्सा है, और अच्छी बात यह है कि मैंने उसी टीम में वापसी की, जिसके साथ मैंने अपना पहला IPL टाइटल जीता था.'
गुलाबी जर्सी में जडेजा का प्रदर्शन काफी शानदार रहा. पिछले आईपीएल में रवींद्र जडेजा की काबिलीयत पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन इस सीजन उन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिया कि उनकी गिनती विश्व के बेस्ट ऑलराउंडर्स में ऐसे ही नहीं होती है.
उन्होंने इस मैच में तीन ओवर गेंदबाजी करते हुए मात्र 18 रन देकर दो विकेट झटके. मैच के बाद उन्होंने अपनी नई जर्सी के बारे में बात की और स्वीकार किया कि उन्हें लगता है कि गुलाबी रंग उन पर अच्छा लग रहा है.