Paris Paralympics 2024: इन दिनों पेरिस में पैरालंपिक 2024 की धूम है. इन गेम्स के दूसरे ही दिन भारतीय पैरा एथलीट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 गोल्ड समेत कुल 4 मेडल जीते. शूटिंग में 3 जबकि एथलेटिक्स में एक पदक आया. शूटिंग में अवनी लेखरा ने गोल्ड पर कब्जा किया. उन्होंने महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. वो लगातार दूसरी बार गोल्ड जीतने में कामयाब रहीं. अब दूसरे दिन यानी 31 अगस्त की बारी है. आज भी भारत के कई एथलीट एक्शन में होंगे. यहां हम आपके लिए तीसरे दिन भारतीय एथलीट्स का पूरा शेड्यूल लेकर आए हैं.
🇮🇳🤩 𝗛𝗼𝘄 𝗺𝗮𝗻𝘆 𝗺𝗲𝗱𝗮𝗹𝘀 𝗮𝗿𝗲 𝘆𝗼𝘂 𝗲𝘅𝗽𝗲𝗰𝘁𝗶𝗻𝗴 𝗼𝗻 𝗱𝗮𝘆 𝟯? Paralympic silver medalist Parveen Kumar will be in action tomorrow. Here's a look at some of the key events in store for India on day three.
— Sportwalk Media (@sportwalkmedia) August 30, 2024
👉 𝗙𝗼𝗹𝗹𝗼𝘄 @sportwalkmedia 𝗳𝗼𝗿… pic.twitter.com/XpS4jXGKMT
पेरिस पैरालंपिक में भारत का तीसरे दिन का शेड्यूल
निशानेबाजी
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 (क्वालिफिकेशन)- स्वरूप महावीर उन्हालकर, दोपहर 01:00 बजे
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 (क्वालिफिकेशन)- रूबीना फ्रांसिस, दोपहर 03.30 बजे
ट्रैक साइकिलिंग
महिलाओं की 500 मीटर टाइम ट्रायल सी1-3 (क्वालिफिकेशन)- ज्योति गडेरिया, दोपहर 01.30 बजे
पुरुषों की 1,000 मीटर टाइम ट्रायल सी1-3 (क्वालीफिकेशन)- अरशद शेख, दोपहर 01.49 बजे
नौकायन
मिश्रित पीआर3 डबल स्कल्स (रेपेचेज)- भारत (अनीता और नारायण कोंगनापल्ले), दोपहर 03.00 बजे
तीरंदाजी
महिला कंपाउंड (1/8 एलिमिनेशन 2)- सरिता देवी बनाम एलोनोरा सारती (इटली) - शाम 07.00 बजे
महिला कंपाउंड (1/8 एलिमिनेशन 8)- सरिता देवी बनाम मारियाना ज़ुनिगा (चिली) - शाम 08.59 बजे
एथलेटिक्स
पुरुष भाला फेंक एफ57 (मेडल इवेंट) प्रवीन कुमार, रात 10.30 बजे
पैरा बैडमिंटन
84 एथलीट्स का दल, कुल 25 मेडल का टारगेट
इस बार देश ने कुल 84 एथलीट भेजे हैं. यह इतिहास का सबसे बड़ा दल है. कुल 25 मेडल का टारगेट रखा गया है.